JEE Mains 2021 Result : कोल्हान टॉपर जेईई मेन की एक और परीक्षा देगा, जानिए क्या है यश की रणनीति

JEE Mains 2021 Result. जेईई मेन प्रथम का कोल्हान टॉपर यश कुमार अपने रिजल्ट में और सुधार के लिए एक और परीक्षा देगा। उसके बाद वह निर्णय लेगा कि चारों परीक्षाएं देनी हैं या नहीं। दूसरी जेईई मेन परीक्षा बताएगा कि उसकी आगे की रणनीति क्या होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 08:49 AM (IST)
JEE Mains 2021 Result : कोल्हान टॉपर जेईई मेन की एक और परीक्षा देगा, जानिए क्या है यश की रणनीति
दूसरी परीक्षा अच्छी रही तो वे आगे के परीक्षाओं के बारे में सोचेंगे।

जमशेदपुर, जासं। जेईई मेन प्रथम का कोल्हान टॉपर यश कुमार अपने रिजल्ट में और सुधार के लिए एक और परीक्षा देगा। उसके बाद वह निर्णय लेगा कि चारों परीक्षाएं देनी हैं या नहीं। कार्मेल जूनियर कॉलेज के 12वीं कक्षा के छात्र यश ने बताया कि दूसरी जेईई मेन परीक्षा बताएगा कि उसकी आगे की रणनीति क्या होगी।

फिलहाल वह बोर्ड परीक्षा पर अपनी ध्यान केंद्रित किए हुए है। यश सोनारी में रहते हैं। उसके पिता अशोक कुमार टाटा स्टील में हेड प्रॉक्यूरमेंट हैं। माता बीनू सिंह गृहणी है। इस छात्र की सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने भी छात्र को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। मालूम हो कि यश को 99.95 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इधर 99.2920 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले गोलमुरी के हर्ष कुमार सिंह चारों परीक्षाएं देंगे। फाइनल स्कोर के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेंगे। जेईई प्रथम में 99 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सभी छात्र दूसरी जेईई की परीक्षा अवश्य देंगे। छात्रों ने कहा कि इससे रिजल्ट में सुधार हो सकता है। अगर दूसरी परीक्षा अच्छी रही तो वे आगे के परीक्षाओं के बारे में सोचेंगे।

chat bot
आपका साथी