Ambedkar Jayanti: जन सत्याग्रह ने मनाई बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर की जयंती

Ambedkar Jayanti सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक थे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:56 PM (IST)
Ambedkar Jayanti: जन सत्याग्रह ने मनाई बाबा साहेब भीमराम आंबेडकर की जयंती
आंबेडकर ने आजीवन आधुनिक शिक्षा का अलख दलित समुदाय में जगाया।

जमशेदपुर, जासं। सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह की ओर से डॉ भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने 20वीं सदी के आरंभ में ही आधुनिक शिक्षा का महत्त्व समझ लिया था। उन्होंने कोलंबिया विश्विद्यालय और लंंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से कानून और अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। भारतीय राजनीति में उनके जैसा शिक्षित व्यक्ति विरले ही हैं।

आंबेडकर ने आजीवन आधुनिक शिक्षा का अलख दलित समुदाय में जगाया। उन्होंने शिक्षा को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम माना। वे कई रूपों में हमारे सामने आते हैं। वकील, समाजसेवी, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महिला अधिकारों के सशक्त प्रवक्ता के रूप में उन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए प्रगतिशील संविधान तैयार किया। वे स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में विधि मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा था- एक देश की प्रगतिशीलता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है। उन्होंने 1956 में हिन्दू कोड बिल लाकर महिलाओं को पारिवारिक संपत्ति में हिस्सेदारी सुनिश्चित की। साथ ही तलाक, प्रताडना आदि कुरीतियों से बचाव किया।। भारतीय समाज आधुनिक हुआ। बाबा साहेब ने संविधान को सामाजिक न्याय के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने समाज के दलित, और आदिवासियों के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की, जिसके चलते आज दलितों और पिछड़ों को समाज में उनका वाजिब हक मिल रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी