राजस्थान के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाएंगी जमुना

वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित चाकुलिया की जमुना टुडू अब राजस्थान के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाएंगी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उनसे इस बाबत आग्रह किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:00 AM (IST)
राजस्थान के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाएंगी जमुना
राजस्थान के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाएंगी जमुना

संवाद सूत्र, चाकुलिया : वन संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के कारण पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित चाकुलिया की जमुना टुडू अब राजस्थान के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण का गुर सिखाएंगी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उनसे इस बाबत आग्रह किया है। बता दें कि जमुना टुडू इन दिनों राजस्थान के दौरे पर हैं। वे वहां की सामाजिक संस्था स्टार फाउंडेशन के निमंत्रण पर गई है। गुरुवार को संस्था की मुख्य संरक्षक सह राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रानी रुक्मणी कुमारी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने जमुना का शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया जबकि जमुना ने उन्हें जनजातीय वस्त्र भेंट किया। इसके बाद जमुना टुडू ने मुख्य सचिव से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के संबंध में बताते हुए जमुना ने कहा कि मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने उनसे झारखंड की तरह ही राजस्थान में भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि इस नेक काम में वहां की सरकार भरपूर सहयोग करेगी। दिल्ली से आए चिकित्सक ने लोगों को रक्तदान के प्रति किया जागरूक : कुड़मी संस्कृति विकास समिति का 20वां रक्तदान महाशिविर 23 अक्टूबर शनिवार को नयाडीह जामुआ क्लब भवन में आयोजित किया गया है। इस सफल बनाने तथा रिकार्ड रक्त संग्रह करने के लिए नई दिल्ली के गुरु गोविद सिंह अस्पताल के सीएमओ डा. आदित्य महतो दिल्ली से गुरुवार को धालभूमगढ़ पहुंचे एवं गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गुड़ाबांधा शाखा के अध्यक्ष भूषण चंद्र महतो, मदन महतो एवं सदस्यों के साथ मोटरसाइकिल से घर-घर जाकर लोगों को रक्तदान को लेकर जागरुक किया तथा 23 को रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की। डा. महतो के नेतृत्व में ज्वालकाटा, गुड़ाबांधा, भाखर, सिंहपुरा, तराशपुर, अर्जुनबेड़ा, बालीजुड़ी के अलावा अन्य गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया तथा रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डा. आदित्य महतो ने बताया कि इस क्षेत्र के गरीब जनता को रक्त के लिए जूझना पड़ता है। कुड़मी संस्कृति विकास समिति रक्त की कमी न हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कारण वे भी दिल्ली से धालभूमगढ़ पहुंचे है और वे रक्तदान को लेकर लोगो को जागरुक कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्ष से ग्रामीण क्षेत्र के लोग रक्त के प्रति जागरुक देखे जा रहे हैं । यह क्षेत्र ही नहीं झारखंड राज्य के लिए शुभ संकेत है।

chat bot
आपका साथी