कर्मचारियों ने वर्कर्स कॉलेज कराया बंद, नाराज छात्रों का हंगामा Jamshedpur News

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को कॉलेज बंद करा दिया। इससे कक्षाएं नहीं हो सकीं। इसके अलावा अन्‍य कार्यालयीय कार्य भी नहीं हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 11:10 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 03:53 PM (IST)
कर्मचारियों ने वर्कर्स कॉलेज कराया बंद, नाराज छात्रों का हंगामा Jamshedpur News
कर्मचारियों ने वर्कर्स कॉलेज कराया बंद, नाराज छात्रों का हंगामा Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने शनिवार को कॉलेज बंद करा दिया। इससे कक्षाएं नहीं हो सकीं। इसके अलावा अन्‍य कार्यालयीय कार्य भी नहीं हुए। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि उनका दिन नाहक बर्बाद हो गया। 

शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शुक्रवार को ही कॉलेज को बंद करने का निर्णय लिया था । दरअसल, कर्मचारी कोल्हान विश्वविद्यालय के आदेश से नाराज हैं।  वर्तमान में प्रधान सहायक की कुर्सी पर बैठे दीपक दास को पद से हटाकर पूर्व प्रधान लिपिक मनोज किशोर को यह जिम्मेदारी सौंपने का आदेश है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने बैठक के बाद दशरथ चौबे के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ. एके मेहता का घेराव किया था और कॉलेज बंद कराने के निर्णय की जानकारी दी थी।  

कर्मचारियों के बीच पद को लेकर चल रहा था विवाद 

प्रधान लिपिक के पद को लेकर  कर्मचारियों के बीच विवाद पिछले आठ माह से चल रहा था। 22 जनवरी को दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। विश्वविद्यालय की जांच टीम की रिपोर्ट  के बाद भी विवाद का पटाक्षेप नहीं हो रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद विश्‍वविद्यालय का निर्देश जारी हुआ। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एके झा ने कहा कि वरीयता कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय के मनोज किशोर प्रधान लिपिक बनाने का निर्देश जारी किया  है। यह विश्वविद्यालय का निर्णय है और कर्मचारियों के विरोध का कोई मतलब नहीं बनता।  

chat bot
आपका साथी