Weather Update: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, सात फरवरी को हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jamshedpur Weather Update. झारखंड के जमशेदपुर में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली । कोहरा भी परेशानी का सबब बना रहेगा। सात फरवरी को बारिश होने की संभावना है। उस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो सकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 11:44 AM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 02:36 PM (IST)
Weather Update: अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, सात फरवरी को हो सकती है बारिश, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
जमशेदपुर में अभी ठंड अभी सताती रहेगी। बारिश भी परेशानी में डालेगी।

जमशेदपुर, जासं। शहरवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। फिर से एक बार बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, चार फरवरी को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री इजाफा होने की संभावना है। जबकि चार फरवरी को दो डिग्री और इजाफा हो सकता है। सात फरवरी को बारिश होने की संभावना है। उस दिन शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री हो सकता है।

सुबह में छाए रहेगा कोहरा व धुंध

शहर के मौसम में अभी लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, सुबह-सुबह कोहरा व धुंध से अभी निजात नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चार फरवरी से नौ फरवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। मंगलवार की सुबह में भी कोहरा व धुंध छाए रहा। मौसम में लगातार बदलाव होने से उसका असर सेहत पर पड़ रहा है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मौसम से संबंधित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है। ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी-खांसी, वायरल फीवर, दस्त सहित अन्य बीमारियों से संबंधित रोगी पहुंच रहे हैं। वहीं, सुबह में धुंध व कोहरा बढ़ने की वजह से शहर में दुर्घटनाएं के मामले बढ़ गए थे। मंगलवार की सुबह में भी सोनारी में टहलने के दौरान एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।

अगले सात दिन तक कैसा रहेगा तापमान

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 4 फरवरी - 10.0 - 27.0 5 फरवरी - 12.0 - 29.0 6 फरवरी - 14.0 - 29.0 7 फरवरी - 14.0 - 27.0 8 फरवरी - 12.0 - 26.0 9 फरवरी - 12.0 - 28.0

chat bot
आपका साथी