Jamshedpur Weather Today News : ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानिए अपने शहर का हाल

Jamshedpur Weather Today News. 23 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:41 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:44 PM (IST)
Jamshedpur Weather Today News : ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानिए अपने शहर का हाल
तापमान में अभी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather Today News  तापमान में गिरावट लगातार जारी है। बीते 48 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.2 व अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में अभी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मंगलवार को भी गिरेगा तापमान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 23 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी देखी जा सकती है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इसके बाद 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है। 28 फरवरी तक तापमान बढ़कर 18 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। तापमान में लगातार इजाफा होने से मौसम गर्म होता चला जाएगा। इस दौरान मौसमी बीमारी भी बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को विशेष सावधान होने की जरूरत है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष सह फिजिशियन डॉ. उमेश खां ने कहा कि मौसम में बदलाव होने से लगभग 15 फीसद सर्दी-खांसी, वायरल फीवर सहित इससे संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, आगे और भी बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सावधानी जरूरी है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 22 फरवरी - 15.0 - 32.0 23 फरवरी - 14.0 - 32.0 24 फरवरी - 16.0 - 33.0 25 फरवरी - 16.0 - 33.0 26 फरवरी - 17.0 - 34.0 27 फरवरी - 18.0 - 34.0 28 फरवरी - 18.0 - 34.0

chat bot
आपका साथी