Jamshedpur Weather : आज रहेगा मौसम का सबसे गर्म दिन, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather.मौसम लगातार बदल रहा है। अब तेज धूप निकलने लगी है। इससे गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में सोने के दौरान पंखा व कूलर लोग चलाने लगे हैं। हालांकि सुबह-शाम में हल्की ठंड जारी है जो सेहत को नुकसान पहुंचा रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:23 PM (IST)
Jamshedpur Weather  : आज रहेगा मौसम का सबसे गर्म दिन, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान
अगले सात दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Weather मौसम लगातार बदल रहा है। अब तेज धूप निकलने लगी है। इससे गर्मी का अहसास होने लगा है। रात में सोने के दौरान पंखा व कूलर लोग चलाने लगे हैं। हालांकि, सुबह-शाम में हल्की ठंड जारी है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। मौसमी बीमारी तेजी से बढ़ी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 व अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज की गई है। हालांकि, अगले एक सप्ताह के अंदर सबसे गर्म दिन एक मार्च को होने की संभावना जताई गई है। एक मार्च को न्यूनतम तापमान 19 व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है।

एक मार्च को आंशिक बादल छाने की संभावना

राज्य मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, एक मार्च को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक मार्च को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां) में आंशिक बादल छा सकते हैं तथा शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।

सर्दी-खांसी व वायरल बुखार के मरीज बढ़े

मौसम में लगातार बदलाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई है। सर्दी-खांसी व वायरल फीवर के मरीज बढ़ गए हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में 20 फीसद मरीजों की संख्या में इजाफा हुई है। वहीं, वार्ड भी मरीजों से भर गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को तीन दिन से अधिक समय तक सर्दी-खांसी या फिर बुखार है तो उसकी जांच अवश्य करा लें। क्योंकि कोरोना अभी गया नहीं है। इसके प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि - न्यूनतम - अधिकतम 28 फरवरी - 17.2 - 37.2 1 मार्च - 19.0 - 38.0 2 मार्च - 19.0 - 38.0 3 मार्च - 17.0 - 38.0 4 मार्च - 17.0 - 36.0 5 मार्च - 17.0 - 36.0 6 मार्च - 17.0 - 36.0

chat bot
आपका साथी