Jamshedpur Weather Forecast : अगले छह दिन तक हो सकती है बारिश, अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारी के मरीज

Jamshedpur Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर शहर में अगले छह दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन व तेज हवा भी संभव है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गइ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 10:01 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 10:54 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : अगले छह दिन तक हो सकती है बारिश, अस्पतालों में बढ़े मौसमी बीमारी के मरीज
जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा जमशेदपुर का मौसम।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। सुबह में धूप, दोपहर में उमस और शाम होते होते झमाझम बारिश जमशेदपुर में अक्सर देखी जा रही है। रविवार को भी ऐसा ही देखा गया। सुबह में मौसम साफ था। दोपहर में उमस और उसके बाद बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक होती रही। इससे जगह-जगह पर पानी का जमाव हो गया। साथ ही नाला-नाली भी आया।

इस दौरान कई घरों में बारिश का पानी भी घुस आया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। वहीं, सोमवार को अभी तक शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। हालांकि, इसमें शाम तक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

24 जुलाई तक हो सकती है बारिश

बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। शहर में अगले छह दिन यानी 24 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन व तेज हवा भी चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को भी सावधान होने की जरूरत है। बिना मतलब घर से नहीं निकले। देश के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कई लोगों की जान भी चली गई है। मुंबई में हुई जोरदार बारिश से 25 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जो दुखद है।

मौसमी बीमारी से पटा अस्पताल

शहर में लगातार हो रही बारिश से मौसमी बीमारी भी बढ़ गई है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिसीन विभाग में 60 से 65 प्रतिशत रोगी वायरल फीवर के ही पहुंच रहे हैं। इसके बाद डायरिया, मलेरिया, पीलिया के रोगी भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना स्थिर है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर की संभावना जताई है। इससे निपटने की तैयारी चल रही है।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम

18 जुलाई : 36.4 : 26.4

19 जुलाई : 36.4 : 25.8

20 जुलाई : 36.0 : 27.0

21 जुलाई : 34.0 : 26.0

22 जुलाई : 34.0 : 27.0

23 जुलाई : 33.0 : 27.0

24 जुलाई : 33.0 : 27.0

chat bot
आपका साथी