Jamshedpur Weather Forecast : आसमान में छाए बादल, कल से बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Forecast भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड अचानक से बढ़ जाएगी। हालांकि ठंड का असर अब दिखने लगा है। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ा पहनकर निकल रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 10:26 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 03:06 PM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast : आसमान में छाए बादल, कल से बारिश की संभावना, जाने अपने शहर का पूर्वानुमान
Jamshedpur Weather Forecast अगले एक सप्ताह में तीन डिग्री गिरेगा तापमान।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर का पारा गिर रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़वा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 13 से 15 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। इससे ठंड अचानक से बढ़ जाएगी। हालांकि, ठंड का असर अब दिखने लगा है। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़ा पहनकर निकल रहे हैं।

इधर, अस्पतालों में भी सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शुरुआती ठंड और अंतिम ठंड लोगों को ज्यादा परेशान करता है। इस दौरान मौसम में अचानक से बदलाव होने की वजह से लोगों की शरीर उसे बर्दाश्त नहीं कर पाता और उन्हें नुकसान कर जाता है। जिससे दस्त, सर्दी-जुकाम, बुखार सहित अन्य बीमारी होती है।

अगले एक सप्ताह में तीन डिग्री गिरेगा तापमान

शहर के तापमान में अगले एक सप्ताह में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। वहीं, 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। शनिवार से सोमवार तक बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, उसके बाद मौसम साफ रहेगा। 17 नवंबर के बाद फिर से एक बार पारा में गिरावट दर्ज की जाएगी।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

12 नवंबर : 18.8 : 28.7

13 नवंबर : 21.0 : 28.0

14 नवंबर : 21.0 : 28.0

15 नवंबर : 20.0 : 28.0

16 नवंबर : 20.0 : 29.0

17 नवंबर : 19.0 : 29.0

chat bot
आपका साथी