Jamshedpur Weather News Today : ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरा भी बनाये रखेगा परेशानी, ये रहा पूर्वानमुमान

Jamshedpur Weathers News. न्‍यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है लेकिन इससे खुश होने की कोई बात नहीं है। कोहरे से अगले सात दिन राहत नहीं मिलनेवाली है। ऐसे में ठंड अभी सताती रहेगी। ये रहा अगले छह दिन का पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 09:10 AM (IST)
Jamshedpur Weather News Today : ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, कोहरा भी बनाये रखेगा परेशानी, ये रहा पूर्वानमुमान
अगले एक सप्ताह तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अभी अगले एक सप्ताह तक यह सिलसिला जारी रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृध्दि दर्ज की गई थी। यह क्रम बुधवार को भी जारी है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 2 से 3 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृध्दि होने की संभावना है।  मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 व अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री व अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।  

अगले सप्ताह भर छाए रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन उसके बाद से लगातार एक से दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। यह सिलसिला 25 जनवरी को चलेगा। उसके बाद एक बार फिर से वृध्दि हो सकती है। इस दौरान लोगों को अपने सेहत को लेकर काफी अलर्ट होने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। चिंता की बात यह भी है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेगा। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय या फिर गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड के दिनों में कोहरा व धुंध की वजह से ही सुबह-सुबह दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान तिथि         - न्यूनतम        -    अधिकतम 19 जनवरी -  11.8           -      26.4 20 जनवरी  -  15.0          -      28.0 21 जनवरी  -  14.0          -       29.0 22 जनवरी   -  11.0          -       27.0 23 जनवरी   -  10.0          -       27.0 24 जनवरी   -   11.0         -        27.0 25 जनवरी   -   11.0         -        28.0

chat bot
आपका साथी