प्लाज्मा दान में जमशेदपुर झारखंड में अव्वल, टाटा स्टील के कर्मी राजेश सतदेवे ने आठवीं बार दिया प्लाज्मा

plasma donation in Jamshedpur. पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर जमशेदपुर का नाम ऊंचा हुआ है। कोविड-19 (कोरोना) से प्रभावित मरीजों के लिए कॉन्वालसेंट प्लाज्मा दान करने में पहले स्थान पर है। टाटा स्टील कर्मी राजेश सतदेवे ने आठवीं बार प्लाज्मा दान किया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:04 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:04 PM (IST)
प्लाज्मा दान में जमशेदपुर झारखंड में अव्वल, टाटा स्टील के कर्मी राजेश सतदेवे ने आठवीं बार दिया प्लाज्मा
टाटा स्टील कर्मी राजेश सतदेवे ने आठवीं बार प्लाज्मा दान किया है।

जमशेदपुर, जासं। पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में एक बार फिर जमशेदपुर का नाम ऊंचा हुआ है। कोविड-19 (कोरोना) से प्रभावित मरीजों के लिए कॉन्वालसेंट प्लाज्मा दान करने में पहले स्थान पर है। वहीं जमशेदपुर में टाटा स्टील कर्मी राजेश सतदेवे ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होने अब तक कोरोना मरीजों के लिए आठवीं बार प्लाज्मा दान किया है। उनकी एंटीबॉडी अभी भी कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन के लिए उपयुक्त है। उन्होंने गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा दान किया।

राजेश सतदेवे के अलावा प्लाज्मा की जरूरत को देखते हुए की गई अपील पर रूपेश मिश्रा, संकल्प मल्लिक, डा. बीएस अग्रवाल ने पहली बार कॉन्वालसेंट प्लाज्मा का दान किया। आज हुए प्लाज्मा दान के कारण जरूरतमंद कोविड-19 मरीजों को यह उपलब्ध कराया जा सका। जिला प्रशासन, रेडक्रास सोसाइटी तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार की पहल पर शुरू किए गए प्लाज्मा डोनेशन अभियान के माध्यम से 500 यूनिट से अधिक प्लाज्मा जरुरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा का प्रयास किया गया है। उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रति ज्यादा सचेत रहें। परिवार का हर सदस्य किसी भी परिवार की अमूल्य निधि है। आपकी लापरवाही आपके परिवार के लिए खतरनाक हो सकती है। कोई कोताही न बरतें, सावधान रहें।

किए गए सम्मानित

इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी के साथ प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी व परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्लाज्मा व एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, चिकित्सक डा. एलबी सिंह, डॉ. निर्जला ने उपस्थित रहकर उनका सम्मान बढाया और उन्हें सम्मान पत्र, एक स्मृति चिह्न जिला प्रशासन, रेडक्रास व जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी