Jamshedpur theft : जमशेदपुर के बागबेड़ा में आभूषण दुकान से दो किलो चांदी और गहने की चोरी

Jamshedpur theft चोरी घट नहीं रही है। पुलिस क्या कर रही है। ये सवाल सब पूछ रहे। दुर्गा ज्वेलर्स में रविवार की रात एस्बेस्टस की छत को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। टेल्को में युवती और महिला टीचर से पर्स छीन ली गई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 02:35 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:50 AM (IST)
Jamshedpur theft : जमशेदपुर के बागबेड़ा में आभूषण दुकान से दो किलो चांदी और गहने की चोरी
टेल्को में युवती और महिला टीचर से पर्स छीन ली गई थी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में अचानक से अपराध बढ़ गए हैं। कहीं रंगदारी के लिए फायरिंग हो रही है तो कही लूट और छिनतई की घटना की घटना हो रही है। विगत एक सफ्ताह से यही क्रम चल रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। चोरों ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र लाल बिल्डिंग चौक में दुर्गा ज्वेलर्स में रविवार की रात एस्बेस्टस की छत को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। डेढ़ से दो किलो चांदी और कुछ सोने के जेवरात चुरा ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत लगभग दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

दुकान मालिक विजय कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को उसने दुकान बंद किया और रविवार को लॉकडाउन रहने के कारण उसने दुकान नहीं खोला था। सोमवार की सुबह उसने दुकान खोली तो देखा दुकान की छत का एस्बेस्टस कटा हुआ है। दुकान में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरा भी किसी कारणवश बंद था। थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान मालिक से मामले की जानकारी ली। विजय वर्मा उर्फ रुद्र वर्मा जुगसलाई सेवा सदन अस्पताल के पास रहते हैं। गौरतलब हो कि शुक्रवार को सीतारामडेरा और गोलमुरी में लूट की घटना हुई थी। दवा कारोबारी से 4 लाख 80 हजार समेत स्कूटी और गोलमुरी में मनमोहन अग्रवाल से दो मोबाइल की लूट कर ली गई थी। टेल्को में युवती और महिला टीचर से पर्स छीन ली गई थी।

chat bot
आपका साथी