Jharkhand: पेंसिल की नोक पर गुलाब फूल से लेकर हाथ तक बना देता है यह छात्र, जानिए

करीम सिटी कॉलेज के बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर का छात्र पवन कुमार पेंसिल की नोक पर विभिन्न तरह की सूक्ष्म कलाकृतियों का निर्माण कर लेता है। यह कला उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर में बैठकर यू-ट्यूब के माध्यम से फ्रांस के कलाकार सेलवेट फिदाई का वीडियो देखकर सीखी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:47 PM (IST)
Jharkhand: पेंसिल की नोक पर गुलाब फूल से लेकर हाथ तक बना देता है यह छात्र, जानिए
कलाकार पवन बताते हैं कि विदेश में इस कला की भारी मांग है।

जमशेदपुर, वेंकटेश्वर राव। करीम सिटी कॉलेज के बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर का छात्र पवन कुमार पेंसिल की नोक पर विभिन्न तरह की सूक्ष्म कलाकृतियों का निर्माण कर लेता है। यह कला उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर में बैठकर यू-ट्यूब के माध्यम से फ्रांस के कलाकार सेलवेट फिदाई का वीडियो देखकर सीखी।

सबसे पहले उन्होंने सूक्ष्म हाथ बनाया। इसे बनाने में एक दिन लग गया। उसके बाद चार-पांच घंटे में ही कलाकृति का निर्माण कर लेता है। वह अब तक पेंसिल की नोक पर गुलाब फूल, ताला-चाबी, चेस, हाथ सहित दर्जन भर कलाकृति का निर्माण कर चुके हैं। इसे माइक्रो आर्ट कहा जाता है। भारत में यह कम लोग बनाते हैं। पेरिस में इसकी बड़ी मांग है। इसे मैग्नीफाइंग ग्लास से देखा जाता है। छात्र की इच्छा पेरिस में प्रदर्शनी लगाने की है। इस छात्र ने अपनी पहली प्रदर्शनी करीम सिटी कॉलेज में लगाई। उसकी कला को देखकर सभी अचंभित रह गए।

पेंसिल से बनाते थे स्केच

पवन पहले पेंसिल से स्केच बनाता था। कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में वह इस कला की कक्षाएं करने नहीं जा पा रहा था। इस दौरान उन्होंने कुछ नया करने की ठानी। पेंसिल को काट-काटकर कुछ नया करने में जुटे हुए थे। पेंसिल की नोक पर कुछ कला का निर्माण हुआ। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के सीनियर साथी से राय ली। उसने यू-ट्यूब का रास्ता सुझाया। बस उसके फ्रांस के कलाकार का वीडियो पूरा एक दिन देखा। पवन का पूरा परिवार सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर में रहता है।

विदेश में इस कला की है भारी मांग

कलाकार पवन बताते हैं कि विदेश में इस कला की भारी मांग है। एक-एक कलाकृतियां एक लाख के उपर के दामों में बिकती है। भारत में इसकी मांग कम है। दिल्ली जैसे शहर में इस तरह की कला धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। करीम सिटी के इस छात्र ने कहा कि वे इस कला को आगे ले जाना चाहते हैं, झारखंड जैसे राज्य के छात्रों को इसके लिए वे जागरुकता करने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी