Jamshedpur Nursery Admission : जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए लिस्‍ट जारी, ये रही पूरी जानकारी

Jamshedpur Nursery Admission List. जमशेदपुर के प्राइवेट स्‍कूलों ने नर्सरी में एडमिशन के ल‍िए लॉटरी का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ यह जानकारी दी गई है कि कब नामांकन लेना है और कितनी फीस देनी होगी। शहर में 60 सीबीएसई तथा आइसीएसई स्कूल हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:20 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:57 PM (IST)
Jamshedpur Nursery Admission : जमशेदपुर के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए लिस्‍ट जारी, ये रही पूरी जानकारी
टैगोर एकेडमी में जारी सूची में अपने बच्‍चे का नाम देखते अभिभावक।

जमशेदपुर, जासं। निजी स्कूलों की प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए एक साथ शहर के सभी स्कूलों का लॉटरी का परिणाम जारी हो गया। परिणाम निकलने के साथ ही अभिभावकों की दौड़ भाग प्रारंभ हो जाएगी। सभी स्कूल निर्धारित समय पर नामांकन के लिए चयनित बच्चों की सूची का प्रकाशन कर द‍िया है। 

सुबह 9:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूल इस सूची को जारी कर रहे हैं। परिणाम विद्यालय के बाहर भी चस्पा किया जा रहा तथा वेबसाइट पर अपलोड हो रहा। इस रिजल्ट के साथ यह अभिभावकों को यह पता चल पाएगा कि उन्हें कब नामांकन लेना है, कितनी फीस देनी होगी। शहर में 60 सीबीएसई तथा आइसीएसई स्कूल हैं। लगभग दस हजार बच्चों का नामांकन इन स्कूलों के सहारे होता है। इसे लेकर अभिभावकों की भागदौड़ प्रारंभ हो गई है। कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सीट छोड़कर शेष सीटों पर परिणाम का प्रकाशन स्कूल करेंगे। सीट खाली रहेगी तभी दूसरी सूची का प्रकाशन होगा। निजी स्कूलों के इंट्री प्वाइंट में आवेदन के मुकाबले केवल 10 फीसदी सीट हैं। इस बार 70 हजार आवेदन आये थे , जबकि जिन स्कूलों में लॉटरी होती है उनकी सीट मात्र 7600 थीं। खास स्कूलों में आवेदन के मुकाबले केवल 2 फीसदी सीट हैं। आइसीएसई स्कूलों के इंट्री प्वाइंट में 4401 और सीबीएसई स्कूलों में 3215 सीट हैं। औसतन एक अभिभावक ने 3 से 5 स्कूलों का फार्म जमा किया है।

चर्च स्‍कूल में लगेंगे 10 हजार 940 रुपये

राजेंद्र विद्यालय में सूची देखते अभिभावक।

 लोयला स्‍कूल ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्‍ट जारी किया है। जबकि टैगोर एकेडमी ने 150 छात्रों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्‍पां किया है। चर्च स्कूल बेल्डीह में नर्सरी में 180 बच्चों के नामांकन की सूची टांगी गई। एडमिशन 18 से 23 जनवरी तक होगा।  कुल 10940 रुपये लगेंगे। राजेंद्र विद्यालय में एडमिशन 18 से 30 जनवरी तक होगा।  साक्षात्कार के दौरान एडमिशन की फीस बताई जाएगी। कुल 135 चयनित छात्रों की सूची जारी की गई है। इसी तरह दयानंद पब्लिक स्कूल साकची में नर्सरी और एलकेजी के बच्चों  की  लिस्ट आ गई है। नर्सरी और एलकेजी में 90 बच्‍चों का एडमिशन होगा। एडमिशन 20 से 22 जनवरी के बीच होगा। 14 हजार 260 रुपये नामांकन शुल्‍क लगेंगे। 

एडीएल सनसाइन स्‍कूल की सूची देखें 

किस स्कूल में कितनी सीट 1. डीएवी पब्लिक स्कूल - नर्सरी - 250 (सामान्य के लिए मात्र 23 सीट, बाकी कंपनी कर्मचारियों के लिए) 2. विद्या भारती चिन्मया विद्यालय - नर्सरी -150 3. जेपीएस बारीडीह - नर्सरी - 200 4. वैली व्यू स्कूल टेल्को - नर्सरी - 250 5. संत मेरीज इंग्लिश स्कूल एलकेजी 235 6. काशीडीह हाई स्कूल - एलकेजी 120 7. बाल्डविन फार्म एरिया कदमा - नर्सरी - 80 8. डीबीएमएस कदमा - नर्सरी - 150 9. एसडीएसएम सिदगोड़ा - नर्सरी 120 10. विवेक विद्यालय - यूकेजी - 180 11. केपीएस बर्मामाइंस - नर्सरी 100 12. जुस्को स्कूल कदमा नर्सरी - 120

आइसीएसई स्कूलों का इंट्री प्वाइंट 1. डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, कदमा - एलकेजी - 250 2. कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी - नर्सरी 200 3. लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर - यूकेजी - 250 4. सेक्रेड हॉर्ट कॉन्वेंट, बिष्टुपुर - एलकेजी - 150 5. एलएफएस, टेल्को - नर्सरी - 140 6. हिल टॉप, टेल्को - नर्सरी - 180 7. राजेंद्र विद्यालय, साकची - एलकेजी - 180 8. आन्ध्रा एसोसिएशन, कदमा - एलकेजी 80 9. एडीएलएस सनसाइन, साकची - नर्सरी - 125 10. बेल्डीह चर्च स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 250 11. जेएच तारापोर स्कूल, धतकीडीह - एलकेजी 106 12. केएसएमएस, साकची - एलकेजी - 200 13. एमएनपीएस साकची - नर्सरी - 131 14. आरके मिशन सिदगोड़ा - नर्सरी 150 15. श्रीकृष्णपब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर - नर्सरी 90 16. गुलमोहर प्राइमरी स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 200 17. टैगोर एकेडमी, साकची - नर्सरी 120 18. विग इंग्लिश स्कूल, टेल्को - नर्सरी - 160 19. डीएवी स्कूल, पटेलनगर - नर्सरी -100 20. दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची - नर्सरी - 120 21. केपीएस, कदमा - नर्सरी - 160 22. आरवीएस एकेडमी, मानगो - नर्सरी - 100 23. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर - एलकेजी - 140 24. केपीएस, मानगो - नर्सरी - 160 25. रिवर व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 50 26. माउंट व्यू स्कूल, मानगो - नर्सरी - 40 27. आरके मिशन, बिष्टुपुर - नर्सरी - 90 28. संत जोसेफ स्कूल, जुगसलाई - नर्सरी - 100 29. तारापोर स्कूल, एग्रिको - एलकेजी -160 30. सिस्टर निवेदिता स्कूल, बर्मामाइंस - नर्सरी - 60

नोट : कमजोर एवं अभिवंचित वर्ग के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित है। अल्पसंख्यक स्कूलों को छोड़कर

चर्च स्‍कूूल में सूची देखते अभिभावक। 

chat bot
आपका साथी