जमशेदपुर पुलिस का जवाब नहीं, बाइक चेकिंग का ऐसा तरीका जिससे किसी की जान ही जोखिम में पड़ जाए

Jamshedpur Police. पुलिसकर्मी बाइक वालों को पकड़ने के लिए चेकिंग प्वाइंट के कोने पर में छुपकर खड़े रहते हैं। जैसे ही बाइक सवार नजदीक पहुंचते उसे रोकने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी तो बाइक की रिंग में ही लाठी अड़ा देते हैं जिससे बाइक सवार गिर जाते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 09:29 AM (IST)
जमशेदपुर पुलिस का जवाब नहीं, बाइक चेकिंग का ऐसा तरीका जिससे किसी की जान ही जोखिम में पड़ जाए
जमशेदपुर में बाइक चेकिंग के दौरान घायल मानगो की कंचन देवी।

जमशेदपुर,जासं। Jamshedpur Police News जमशेदपुर शहर की चेकिंग प्वाइंट पर खड़े पुलिसकर्मी बाइक सवारों पर ऐसे टूट पड़ते हैं जैसे बाइक सवार कहीं से अपराध को अंजाम देकर भाग रहा हो। पुलिसकर्मियों के ऐसा किए जाने के कारण कई बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर जाते हैं। घायल हो जाते हैं। जान जोखिम में पड़ जाती है। नाक- आंख बचाना मुश्किल हो जाता है।

कोई घटना होने पर पुलिसकर्मी वहां से खिसक निकलते हैं। मंगलवार दोपहर को उलीडीह थाना के सामने कुछ ऐसा ही हुआ। कंचन देवी अपने पति मुकेश तिवारी के साथ बाइक से डिमना रोड होते हुए उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर पांच की ओर जा रही थी। थाना के सामने शंकोसाई रोड नंबर पांच पर जैसे ही बाइक सवार पहुंचे। पुलिसकर्मी आकर खड़े हो गए। बाइक की रफ्तार में थी। अचानक रोके जाने के कारण बाइक के पीछे बैठी कंचन देवी सड़क पर गिर गई। सिर फट गया। हाथ मेंं चोट लगी। यह देख पुलिसकर्मी ने मदद भी नहीं की। वहां से खिसक गए। मुकेश चौधरी पत्नी को लेकर अस्पताल गए। मरहम पट्टी कराई।

पहली नहीं है यह घटना

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पुलिसकर्मी बाइक वालों को पकड़ने के लिए चेकिंग प्वाइंट के कोने पर में छुपकर खड़े रहते हैं। जैसे ही बाइक सवार नजदीक पहुंचते उसे रोकने का प्रयास करते हैं। कभी-कभी तो बाइक की रिंग में ही लाठी अड़ा देते हैं जिससे बाइक सवार गिर जाते हैं। पत्नी को गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश चौधरी पुलिस की रवैये से नाराज हैं।

chat bot
आपका साथी