Jharkhand: हत्या जैसे संगीन मामलों में एक-दो गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई भूल जाती जमशेदपुर पुलिस

जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में अक्सर हत्या छिनतई समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर पहुंचते है या वरीय पुलिस अधिकारी के सुपरविजन में भी ये बातें सामने आती है कि किसी घटना में शामिल एक-दो आरोपित को पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:10 AM (IST)
Jharkhand: हत्या जैसे संगीन मामलों में एक-दो गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई भूल जाती जमशेदपुर पुलिस
हत्या जैसे संगीन मामलों में एक-दो गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई भूल जाती जमशेदपुर पुलिस। जागरण

जमशेदपुर (जासं) । जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में अक्सर हत्या, छिनतई समेत अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर पहुंचते है या वरीय पुलिस अधिकारी के सुपरविजन में भी ये बातें सामने आती है कि किसी घटना में शामिल एक-दो आरोपित को पुलिस को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है। इसके बाद आगे की कार्रवाई भूल जाती है। आरोपित खुलेआम देखा जाता है, लेकिन पुलिस की निगाह उस तक नहीं पहुंचती। पीड़ित को आरोपित धमकाते हैं। ऐसे कई उदाहरण देखने-सुनने को मिलते है। बीते क्राइम मीटिंग में एसएसपी एम तमिल वानन ने मामले को गंभीरता से लिया था।

केस नंबर एक : टेल्को थाना क्षेत्र झगडू बागान में प्रभात तिवारी की दुकानदार अरुण सिंह और उसके पुत्र बोल्डर से विगत 10 नवंबर को कुछ विवाद हुआ। बहसबाजी हुई। पिता-पुत्र ने प्रभात की इतनी पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। घटना को दोपहर में हुई थी। कई ने प्रत्यक्ष रूप से देखा। प्रभात तिवारी के पिता सच्चिदानंद तिवारी ने टेल्को थाना में पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दुकानदार अरुण सिंह को थाना से छोड़ दिया गया। मृतक के स्वजन को बताया उसकी संलिप्तता नहीं थी। दुकानदार के पुत्र को जेल भेज दिया। कहा जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। अब स्वजन न्याय के लिए पुलिस मुख्यालय का चक्कर काट रहे है।

केस नंबर दो : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी फ्रिज मैकेनिक मुरारी माइती का शव डिमना लेक से पुलिस ने विगत 28 जनवरी को बरामद किया था। उसकी बड़े भाई ने जमीन की खरीद-बिक्री धंधे से जुड़े विजय गुप्ता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी पटमदा के बोड़ाम थाना में दर्ज कराई। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पत्नी बच्चों के साथ पुलिस मुख्यालय का चक्कर काटती रही। कोई कार्रवाई नही हुई। वरीय पुलिस अधिकारी आश्वासन देते रहे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिला। इस कारण मौत कैसे हुई। इसकी पुष्टि नही हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। 7 अक्टूबर को बोड़ाम थाना की पुलिस ने मानगाे के युवक नवल किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया दोनों के बीच डिमना लेक में विवाद हुआ। आरोपित ने मैकेनिक को लेक में धकेल दिया। जिससे मौत हो गई। मृतक की पत्नी और स्वजन विजय गुप्ता की गिरफ्तारी कब होगी। ये पूछ रहे है।

केस नंबर तीन : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र खड़िया बस्ती में भाजपा नेता राजेश सिंह, रोहन सिंह और अन्य ने एमजीएम थाना क्षेत्र बालीगुमा निवासी सैंकी यादव की हत्या पुरानी रंजिश में  गोली मारकर और कार से कुचलकर कर दी थी। घटना विगत एक अक्टूबर की है। हत्या में पुलिस ने राजेश सिंह, शेखर रक्षित, शुभम सिंह, नीरज सिंह, संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक आरोपित रोहन सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। बाकी नामजद आरोपित आयुष सिंह, रोहित, मनीष और उत्तम लोहार की गिरफ्तारी नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी