जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इलाके में चला विशेष सफाई अभियान

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बुधवार को युद्धस्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस को दो भागों में बांटकर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के साथ नालों के आसपास ब्लीचिंग का छिड़काव किया गय।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:47 PM (IST)
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इलाके में चला विशेष सफाई अभियान
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में सफाइ अभियान में शामिल कर्मी।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत बुधवार को युद्धस्तर पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस को दो भागों में बांटकर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के साथ नालों के आसपास ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया।

इसके साथ ही बरसात में मच्छरों का प्रकोप न बढ़े इसके लिए फोगिंग मशीन से धुआं छोड़ने का काम भी किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बरसात को देखते हुए सफाई कार्य में नियुक्त नोडल पदाधिकारी को पूर्वी व पश्चिमी क्षेत्र के नगर प्रबंधकों को विशेष सफाई, घर-घर कचरा उठाव, नाली सफाई के लिए दिशा- निर्देश दिया गया। कृष्ण कुमार ने बताया कि उपराेक्त कार्य के लिए जोन में बांटकर सभी स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षकों व संवेदकों को सफाई कार्य को बेहतर करने के लिए दिशा - निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य में लगे मजदूरों को निचले और बस्ती वाले क्षेत्रों में भी सफाई कार्य में लगाया गया है।

लोगों से की गइ ये  अपील

विशेष पदाधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में मानसून के दौरान महामारी व संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो सकती है, वैसी बस्तियों में विशेष सफाई के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाली सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जहां बड़े नाले हैं वहां सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाइ गइ है ताकि बड़े व छोटे सभी नाला-नालियां क्लीयर हो जाए। उन्होंने बताया कि नाला क्लीयर रहने पर बरसात की पानी तत्काल निकल जाएगा। यदि नाला जाम रहेगा तो नीचे की बस्ती में जलजमाव की समस्या हो जाएगी। लोगों से अपील की गइ कि कचरा को नालियों में न डालें। नाली में प्लास्टिक व थर्माकोल के सामग्री को नहीं फेंकें। इसके लिए घर-घर से कचरा उठाव में लगे कचरा वाहन में ही घर का कचरा डालें। इसके अलावा रोस्टर के अनुसार मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग कराइ जा रही है ताकि मच्छर का प्रकोप न हो।

chat bot
आपका साथी