सीतारामडेरा में फायरिंग व सिदगोड़ा में छेड़खानी को ले भारतीय जनता मोर्चा ने जताया विरोध, सिटी एसपी को सौंपा मांग

प्रतिनिधिमंडल ने जिले के एसपी से मिलकर कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा महिला को बार-बार धमकी देना अपने आप में यह साबित करता है कि क्षेत्र में अपराधियों के ऊपर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 04:56 PM (IST)
सीतारामडेरा में फायरिंग व सिदगोड़ा में छेड़खानी को ले भारतीय जनता मोर्चा ने जताया विरोध, सिटी एसपी को सौंपा मांग
विरोध को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुचे भारतीय जन मोर्चा के सदस्य।

जमशेदपुर, जासं। भारतीय जनता मोर्चा के जिला संयोजक राम नारायण शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नगर आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात की। जमशेदपुर में बिगड़ती हुई विधि व्यवस्था, अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ ना होना, सरेआम महिलाओं के साथ छेड़खानी, नशे का अवैध कारोबार, अपराधियों द्वारा भारतीय जनता मोर्चा कार्यकर्ता के ऊपर सीतारामडेरा में फायरिंग और भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता असीम पाठक के ऊपर जमीन कब्जे के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गलत आरोप लगाए जाने का विरोध किया गया।

कहा गया कि शहर की विधि व्यवस्था चौपट होती जा रही है। बारीडीह में नशे का कारोबार करने वाले नशेड़ी राह चलते महिलाओं के साथ मारपीट तथा दुष्‍कर्म की नीयत से अवैध बनाई गई झोपड़ी की तरफ खींचने का प्रयास, अपने आप में एक गंभीर मामला है। अभी तक पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई गिरफ्तारी ना होना, कहीं ना कहीं प्रशासन की विफलता है। असामाजिक तत्वों के द्वारा महिला को बार-बार धमकी देना अपने आप में यह साबित करता है कि अपराधियों के ऊपर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

रविवार रात में भारतीय जनता मोर्चा साकची मंडल के सह संयोजक राकेश मंडल पर सीतारामडेरा में गोली चलाने की घटना पुलिस प्रशासन की विफलता का एक ज्वलंत उदाहरण है। इन तमाम घटनाओं को प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए हमलोग इन घटनाओं की घोर भर्त्‍सना करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि उपरोक्त घटनाओं की जांच कर दोषियों को सजा दें। अन्यथा भारतीय जनता मोर्चा प्रशासन के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा और इसकी जवाबदेही जिला पुलिस प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संजीव आचार्य कोल्हान प्रभारी, अजय सिन्हा विधानसभा संयोजक, हरेराम सिंह जन सुविधा प्रतिनिधि, सुबोध श्रीवास्तव विधायक औद्योगिक प्रतिनिधि, जोगिंदर सिंह जोगी साकची विधायक प्रतिनिधि, अभय सिंह टेल्को विधायक प्रतिनिधि, सहसंयोजक जिला रतन महतो, विजय नारायण मंडल संयोजक बारीडीह, पुतुल सिंह मंडल संयोजिका महिला मोर्चा, मिस्टू सोना जिला सह संयोजिका महिला मोर्चा, काकोली मुखर्जी सीतारामडेरा मंडल संयोजिका, कार्यालय प्रभारी विकास सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सतीश गुप्ता, विकास गुप्ता, गौतम धर, काशीनाथ प्रधान, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी