पुण्यतिथि पर लौहनगरी ने खुदीराम बोस को किया नमन
लौहनगरी में मंगलवार को अग्निबालक खुदीराम बोस की 112वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक दल और संस्थाओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मानगो चौक में स्थापित खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : लौहनगरी में मंगलवार को अग्निबालक खुदीराम बोस की 112वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और संस्थाओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मानगो चौक में स्थापित खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए सुबह से लोगों का आना शुरू हो गया था।
बंग बंधु संस्था जमशेदपुर के तत्वावधान में मानगो स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के सदस्य कोरोना महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाए। मौके पर अपर्णा गुहा ने झारखंड सरकार से चांडिल चौक से हटाए गए खुदीराम बोस की मूर्ति को स्थापित करने की मांग की।
इस अवसर पर अभिषेक दे, राजेश राय, तापस गांगुली, रंजन राय, सरोज सेन, स्वरूप बनर्जी, बिनोद दे, सुभाष सिघराई, प्रणव सरकार, आरती सेन, तुसरिका बोस, अभिषेक भौमिक, बापोन घोष, गौतम चक्रवर्ती आदि उपास्थित थे।
------------
युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है खुदीराम बोस : मंगल
जासं, जमशेदपुर : समाज के युवाओं को शहीद खुदीराम बोस की बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने आप को न्यौछावर कर दिया।
ये बातें जुगसलाई के विधायक साह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मंगल कालिदी ने कही। उन्होंने मंगलवार को मानगो चौक स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुण्यतिथि पर नमन किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से अध्यक्ष रमेश मुर्मू के नेतृत्व में शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
---------
भाजमो ने याद किया खुदीराम बोस की शौर्यगाथा
जासं, जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा मानगो चौक पर स्थापित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वाधीनता आंदोलन में खुदीराम बोस के योगदान को याद किया और निर्भिक व तेजस्वी आंदोलनकारी को नमन किया। मौके पर मोर्चा के जमशेदपुर महानगर संयोजक राम नारायण शर्मा, कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य, अजय सिन्हा, असीम पाठक, सतीश गुप्ता, विकास सिंह, अजितेश उज्जैन, अमन खान, विकास गुप्ता, गौतम धर, लकी खान, आकाश तारा सहित पार्टी के नेता एवं सदस्य उपस्थित थे।
मानगो स्थित खुदी राम बोस चौक पर भारतीय जनता मोर्चा के पश्चिमी विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा की उपस्थिति में भाजमो मानगो एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वीर शाहिद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शौर्यगाथा को याद किया गया। इस अवसर पर महानगर सह संयोजक कुलविदर सिंह पन्नू, पश्चिम विधानसभा सह संयोजक प्रवीण सिंह, मानगो मंडल संयोजक संतोष भगत, उलीडीह मंडल संयोजक धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, जीतू पांडे, राघवेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, सुशीला सिंह, राजदीप दत्ता आदि उपस्थित थे।
----------
भाजपा ने दी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि
जासं, जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल द्वारा वीर शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, देवेंद्र सिंह, जटाशंकर पांडेय, दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा आदि ने मानगो चौक स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राजेश साहू, अमरेंद्र पासवान, कन्हैया ओझा, अजीत सिंह, हलधर नारायण शाह, धर्मेंद्र प्रसाद, मनोज वाजपेयी, विजय तिवारी, विजय ओझा, विष्णु प्रमाणिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन किया गया।
----------
झामुमो ने किया खुदीराम बोस को नमन जासं, जमशेदपुर : झामुमो जमशेदपुर नगर समिति की ओर से सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में वीर शहीद खुदीराम बोस की 112वीं शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर मानगो गोलचक्कर स्थित शहीद खुदीराम बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर झामुमो के जिला सचिव लालटू महतो, नगर अध्यक्ष दलगोविद लोहरा, राजेश महतो, चंदन महतो, शुभम सिंह, अविक राय, सौरभ सिंह, सुमन तरफदार, पाथी, राकेश रजक, रवि, गणेश महतो, रंजीत सिंह सहित कह कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------- याद किए गए खुदीराम बोस
जासं, जमशेदपुर : पैरोकार संस्था की ओर से मंगलवार को भिलाई पहाड़ी में खुदीराम बोस की 112वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर दीपा कुमार, मानिक चालक, आशुतोष दत्त, मोहित प्रमाणिक, शौभिक आदि मौजूद थे। उधर, एआइडीएसओ जमशेदपुर महानगर कमेटी की ओर से मंगलवार को मानगो चौक स्थित खुदीराम बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष अमित साव ने किया। मौके पर एआइडीएसओ प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष कुमार आदि थे।