शैलेंद्र महतो लिखित पुस्तक हाउडी मोदी का हुआ लोकार्पण

जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह झारखंड आंदोलन के प्रखर बौद्धिक नेता शैलेंद्र महतो द्वारा लिखित पुस्तक हाउडी मोदी का रविवार को लोकार्पण हुआ। लॉकडाउन अवधि में लिखे गए साठ पृष्ठों की इस पुस्तक का लोकार्पण विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति के अवसर पर आरएसएस के कोल्हान के विभाग प्रमुख अभय सामंत ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 06:20 AM (IST)
शैलेंद्र महतो लिखित पुस्तक हाउडी मोदी का हुआ लोकार्पण
शैलेंद्र महतो लिखित पुस्तक हाउडी मोदी का हुआ लोकार्पण

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह झारखंड आंदोलन के प्रखर बौद्धिक नेता शैलेंद्र महतो द्वारा लिखित पुस्तक हाउडी मोदी का रविवार को लोकार्पण हुआ। लॉकडाउन अवधि में लिखे गए साठ पृष्ठों की इस पुस्तक का लोकार्पण विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति के अवसर पर आरएसएस के कोल्हान के विभाग प्रमुख अभय सामंत ने किया। अमेरिका में हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले सम्मान और उस समय से विश्वस्तर पर उनके और देश के स्थापित होने से मिली प्रेरणा लेकर पूर्व सांसद ने किताब लिखी है

लोकार्पण के मौके पर उन्होंने बताया कि किताब में नागरिकता कानून पर प्रमाणिक जानकारी दी गई है और उसकी महत्ता को भी बताया गया है। इसके साथ-साथ हिदुत्व के विराट समावेशी महानता को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि हिदू और हिदुत्व कभी असहिष्णु हो ही नहीं सकता है। हिदू को असहिष्णु कह कर लोग एक और पाकिस्तान की तैयारी में हैं। किताब में राष्ट्रवाद के व्यापक भाव की चर्चा के साथ नकली पंथनिरपेक्षता की आलोचना भी की गई है। शाहीन बाग आंदोलन को रगड़ा बताते हुए भारत तेरे टुकड़े होंगे की आलोचना की गई है। उन्होंने बताया कि किताब में पहला लेख हाउडी मोदी है। जबकि दुसरा लेख सबका साथ सबका विकास लोहियावादी समाजवादी कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे का है। किताब लोकार्पण के मोके पर रवींद्रनाथ चौबे, पूर्व सांसद आभा महतो, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष श्वेता कुमारी, राकेश रमन चौधरी, घनश्याम पांडेय आदि उपस्थित थे।

--

बुजुर्गों के बीच फल का वितरण कर मनाया आदिवासी दिवस

युवा क्रांति संघ जमशेदपुर की ओर से बर्मामाइंस वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच मास्क और फल का वितरण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष नरेश लाल, अरविद कुशवाहा, विष्णु केरकेट्टा, संजय कुमार, विक्की शर्मा, प्रवीण भगत समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी