इस बार कुछ अलग रही विधायक सरयू राय की रामार्चा पूजा, घर-घर भिजवाया प्रसाद

पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पूरे रीति-रिवाज के साथ रामार्चा पूजा किया। पूजा में पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ खास नजदीकी ही शामिल हुए।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:30 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:39 AM (IST)
इस बार कुछ अलग रही विधायक सरयू राय की रामार्चा पूजा, घर-घर भिजवाया प्रसाद
इस बार कुछ अलग रही विधायक सरयू राय की रामार्चा पूजा, घर-घर भिजवाया प्रसाद

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पूरे रीति-रिवाज के साथ रामार्चा पूजा किया। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास में हुई पूजा में पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ खास नजदीकी ही शामिल हुए।

सुबह सात बजे सरयू राय परिवार के सदस्यों के साथ पूजा पर बैठे। पूजा का समापन शाम चार बजे आरती के साथ हुआ। दिनभर चले पूजा में शहर के कई गणमान्य शामिल हुए। वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए इस साल बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से इस पूजा का आयोजन किया गया। लंका विजय में साथ देने वालों की होती पूजा आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के दिन रामार्चा पूजा का आयोजन किया जाता है।

इसमें लंका विजय के बाद लौटने पर राम दरबार के साथ लंका विजय में साथ देने वाले उनके सहयोगियों और भगवान शंकर की भी पूजा होती है। बिष्टुपुर स्थित विधायक के आवास पर सुबह सात से शाम चार बजे तक लगातार पूजा हुई। पूजा का आयोजन पंडित बिनोद पांडेय, धनजी पांडेय, गौरीकांत पांडेय और सहयोगी ब्राह्मण सोनु पांडेय, भगीरथी पांउेय व रविशंकर पांडेय ने करवाया। सोमवार को सुबह आठ बजे सावन के पहले सोमवार के अवसर पर रूद्राभिषेक किया जाएगा। 45 हजार श्रद्धालुओं के लिए बना प्रसाद रामार्चा पूजा में इस वर्ष कोरोना को देखते हुए सामूहिक भोग-प्रसाद वितरण का आयोजन स्थगित कर दिया है, लेकिन करीब 45 हजार लोगों के लिए प्रसाद बनाया गया।

इसे श्रद्धालुओं के घर-घर पहुंचाया जा रहा है। ये हुए शामिल गुरु पूर्णिमा के मौके पर होने वाले रामार्चा पूजा में रविवार को अमरप्रीत ¨सह काले, मनोज ¨सह, दिनेशानंद गोस्वामी, बेली बोधनवाला, मुरलीधर केडिया, दिलीप गोयल, अखिलेश पांडेय, रमेश अग्रवाल, एके श्रीवास्तव, राजकुमार ¨सह, अशोक गोयल, संजीव आचार्या, रामनारायण शर्मा, मुकुल मिश्रा, नीरू ¨सह, श्रीमन नारायण त्रिगुण, आशुतोष राय, अंशुल शरण सहित कई गणमान्य शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी