सरयू राय के निर्देश पर भाजमो नेताओं ने लिया साकची बाजार का जायजा, अग्नि पीडितों को मुआवजा के लिए करेंगे प्रयास

Jamshedpur News. विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में साकची बाजार में हुई आगजनी के स्थल का जायजा लिया। भरोसा दिया कि अग्नि पीडितों को मुआवजा के लिए प्रयास करेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 07:23 PM (IST)
सरयू राय के निर्देश पर भाजमो नेताओं ने लिया साकची बाजार का जायजा, अग्नि पीडितों को मुआवजा के लिए करेंगे प्रयास
साकची के टिनशेड स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को आगजनी की घटना घटी थी।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में साकची बाजार में हुई आगजनी के स्थल का जायजा लिया। भरोसा दिया कि अग्नि पीडितों को मुआवजा के लिए प्रयास करेंगे।

साकची के टिनशेड स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को आगजनी की घटना घटी थी, जिसमें लगभग नौ दुकानें आग की चपेट में आ गई थीं। इसका जायजा लेने और पीड़ित दुकानदारों से मिलने के दौरान भाजमो नेताओं ने नुक़सान का आकलन किया। स्थानीय दुकानदारों नें बताया कि वे लोग दोपहर में घर गए थे कि इस बीच दुकानों में आग लग गई। जब दुकान पहुंचे, तब तक सबकुछ जल कर खाक हो गया था। आगजनी से लाखों की संपत्ति का नुकसान हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने भाजमो प्रतिनिधिमंडल से अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि कोरोना काल में व्यापार में खासा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उस पर आगजनी की घटना से उन पर दोहरी मार पड़ी है।

ये रहे टीम में शामिल

उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह किया। भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से तत्काल मौके पर वार्ता कर आगजनी और उससे हुए नुकसान के संबंध में बताया। इसके साथ ही घटना की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। भाजमो द्वारा उपरोक्त घटना के लिए उपायुक्त को मांगपत्र सौंपकर पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी। इस दौरान भाजमो जिला मंत्री राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, विधायक प्रतिनिधि साकची जोगिंदर सिंह जोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी