ऑल टाइम रिकार्ड के करीब पहुंचा जमशेदपुर का अधिकतम तापमान

Weather Update.अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि भी शुरू हो चुका है। ऐसे में समय में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होता है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल घूमने के दौरान लोग ऊनी कपड़े साथ लेकर निकला करते थे। अब स्थिति ऐसा नहीं है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 08:48 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 08:48 PM (IST)
ऑल टाइम रिकार्ड के करीब पहुंचा जमशेदपुर का अधिकतम तापमान
दुर्गा पूजा के दौरान लोग ऊनी कपड़े साथ लेकर निकला करते थे। अब स्थिति ऐसा नहीं है।

जमशेदपुर, जासं।  अक्टूबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि भी शुरू हो चुका है। ऐसे में समय में लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होता है। दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल घूमने के दौरान लोग ऊनी कपड़े साथ लेकर निकला करते थे। अब स्थिति ऐसा नहीं है।

कोरोना महामारी ने जहां वैश्विक परिवेश को बदल दिया है वहीं इससे मौसम भी अछूता नहीं रह गया है। कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में रोज आंशिक रूप से बादल छा रहे हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है और इसी बीच शहर का अधिकतम तापमान रोज बदल रहा है। इस वर्ष गर्मी है कि वापस जाने का नाम नहीं ले रहा है।

अधिकतम  तापमान रिकार्ड के करीब

अक्‍टूबर माह में घटने-बढ़ने के क्रम में अक्टूबर महीने का अधिकतम तापमान ऑल टाइम रिकार्ड के करीब पहुंच गया है। शनिवार को मौसम विभाग ने लौहनगरी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शहर का अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। वैसे शनिवार को भी आसमान में बादल छाए थे। इस दौरान कोल्हान के विभिन्न भागों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी कोल्हान क्षेत्र में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है। धूप और हल्की बारिश के बीच तापमान है कि कम हो ही नहीं रहा है।

ऑल टाइम रिकार्ड 36.2 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर में अक्टूबर माह का अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकार्ड 36.2 डिग्री सेल्सियस है। तीन अक्टूबर 2015 को शहर में अधिकतम तापमान का यह आंकड़ा रिकार्ड किया गया था। फिलहाल शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान ऑल टाइम रिकार्ड से मात्र 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम में दोपहर के वक्त झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। ऐसे में कब अक्टूबर माह के तापमान का रिकार्ड टूटे कहना मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी