जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन करेगी चक्का जाम, टाटा स्टील के अंदर नहीं घुसने देगी भारी वाहन

Jamshedpur Local Trailer Union अपनी मांगों को लेकर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर आनर यूनियन ने मंगलवार को एक दिवसीय चक्का जाम की घोषणा की है। इस दौरान कोई भी भारी वाहन टाटा स्टील कंपनी गेट के अंदर नहीं घुसने देने की चेतावनी दी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:02 PM (IST)
जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन करेगी चक्का जाम, टाटा स्टील के अंदर नहीं घुसने देगी भारी वाहन
आंदोलन की घोषणा करते जमशेदपुर लोकल ट्रेलर यूनियन के प्रतिनिधि।

जमशेदपुर, जासं। अपनी मांगों को लेकर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने मंगलवार को एक दिवसीय चक्का जाम की घोषणा की है। इस दौरान कोई भी भारी वाहन टाटा स्टील कंपनी गेट के अंदर नही घुसने देने की चेतावनी दी गई है। जमशेदपुर ट्रेलर आनर यूनियन ने सोमवार को बर्मामाइंस यूनियन कार्यालय में बैठक की। यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने चक्का जाम की बाबत घोषणा की। 

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमलोग अपनी मांगों को लेकर पिछले दो महीने से आंदोलनरत हैं, लेकिन हमारी बातों को सुना नही जा रहा है। डीज़ल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई को देखते हुए हमलोग एक सम्मानजनक भाड़ा चाहते हैं लेकिन सीएसडी चीफ जगजीत सिंह और उनके वेंडर हमारी किसी बातों को सुनने के लिए राजी नहीं हैं। जगजीत सिंह और वेंडरों की मिलीभगत के कारण हमलोगों का शोषण हो रहा है। इसलिए यूनियन ने एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। मंगलवार को सुबह छह बजे से सम्पूर्ण हड़ताल होगी। किसी भी गाड़ी को हम चलने नहीं देंगे। यदि कोई भी गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसमें होने वाला नुकसान उस गाड़ी मालिक की होगी। हड़ताल की तैयारियों को देखने के लिए आज की बैठक रखी गयी है। हड़ताल कल सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी और यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में तरण, प्रमोद सिंह, पप्पू सिंह, रंजन सिंह, रवि भल्ला, बलविंदर मेहरा, राधे कृष्ण शर्मा, गुरजीत, राम अवध, महमूद खान, सेंकी, मोइन खान, किशोर, विकाश सिंह सहित यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी