आर्थिक तंगी से तंग आकर जमशेदपुर के एक व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी, पत्नी से भी होता था विवाद Jamshedpur News
वह गैस एजेंसी में होम डिलीवरी का काम करते था। पहले भी एक बार उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। उसकी चार बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है।
जमशेदपुर (जासं) । परसुडीह थाना क्षेत्र कीताडीह निवासी कमलदीप ने मंगलवार को पंखे के सहारे फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह गैस एजेंसी में होम डिलीवरी का काम करते था। पहले भी एक बार उसने खुदकुशी का प्रयास किया था। उसकी चार बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी हैं। आर्थिक तंगी और बेटियों की शादी को लेकर तनाव में रहता था। इसी कारण पत्नी से भी विवाद होता था। एक सप्ताह पहले विवाद होने के कारण पत्नी कहीं चली गई। बेटियों ने परसुडीह थाना के पुलिस अधिकारी एसएन सिंह को को बताया मंगलवार सुबह भी पिता ने खुदकुशी का प्रयास किया था, लेकिन उन सबकी निगाह पिता पर पड़ गई। जिसके बाद पिता ने वादा किया दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पिता घर में अकेले थे। सभी बाजार चली गईं। वापसी पर पिता का शव फंदे से लटके देखा।
सोनारी में युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की संभावना
इधर, सोनारी पुलिस ने रोड नंबर सात निवासी मन्नू कुमारी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में फंदे से झूलता हुआ बरामद किया। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री बीती रात को सोई थी। मंगलवार को शव फंदे से लटका पाया गया। शव को देख पुलिस यह संभावना व्यक्त कर रही हैं कि मौत का मामला संदेहास्पद है। मामला हत्या का भी हो सकता हैं। शव के पैर जमीन से पूरी तरह सटे हुए थे। घर एसबेस्टस के है। लोहे की पाइप से रस्सी के सहारे शव लटका था। पास-पड़ोसियों से जानकारी मिली हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती ने ग्रेजुएशन किया था। थाना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं।