झारखंड के जमशेदपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; ठनका रहे रहेंगे बच के

Jamshedpur Weather News Today अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। गुरुवार व शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। 22 मई से मौसम एक बार फिर से साफ होगा और अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 08:22 PM (IST)
झारखंड के जमशेदपुर समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; ठनका रहे रहेंगे बच के
बारिश अगले दो दिन जारी रहेगी। इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के कोल्हान में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। तेज धूप दिन में सता रही है तो दोपहर बाद अचानक बारिश राहत भी दे रही है। हालांकि, इस दौरान वज्रपात से लोगों की जान पर बन आ रही है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि बारिश अगले दो दिन जारी रहेगी। इस बाबत अलर्ट भी जारी किया है।

बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छाने रहे थे। वहीं, तेज हवा भी चली थी। साढ़े तीन बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहाना हो गया। इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट जारी किया था ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। राज्य मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया था कि पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

आज और कल भी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अगले दो दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार व शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। 22 मई से मौसम एक बार फिर से साफ होगा और अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

19 मई - 39.6 - 26.0

20 मई - 40.0 - 28.0

21 मई - 38.0 - 26.0

22 मई - 40.0 - 26.0

23 मई - 40.0 - 27.0

24 मई - 41.0 - 27.0

25 मई - 37.0 – 26.0

वज्रपात से एक की हालत गंभीर

पिछले कइ दिनों से मौसम का मिजाज बदले रहने के कारण तेज हवा संग बारिश होती है। इस दौरान व्रजपात के मामले भी हो रहे हैं। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला इलाके के सौहदा दुर्गा बस्ती निवासी 42 वर्षीय रेंटा माझी उर्फ लखन माझी वज्रपात से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पड़ोसियों द्वारा केंदाडीह स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि रेंटा माझी अपने चार साथियों के साथ पड़ोसी के घर में निकले सांप को मारकर वापस आ रहे थे। इस बीच तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि उनके तीन साथी बाल बाल बच गए।

chat bot
आपका साथी