Jamshedpur, Jharkhand Weather ALERT: अगले पांच दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए अपने शहर का हाल

बारिश का सिलसिला अगले पांच दिन जारी रहेगा। चार व पांच सितंबर को जोरदार बारिश हो सकती है। ऐसा भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 09:34 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 09:34 AM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Weather ALERT: अगले पांच दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानिए अपने शहर का हाल
ये रही झारखंड के जमशेदपुर के मौसम की जानकारी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मौसम लगातार बदल रहा है। सुबह में धूप और दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जा रहे हैं। वहीं, शाम होते-होते बारिश शुरू हो जा रही है। बीते चार दिनों से यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी सुबह में धूप और शाम में बारिश देखने को मिला। बीते 24 घंटे में शहर में 13 एमएम बारिश हुई है। मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन तक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, एक सितंबर व दो सितंबर को हल्की धूप भी देखने को मिल सकती है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चार व पांच सितंबर को हो सकती है जोरदार बारिश

शहर में वैसे तो रोजाना बारिश हो रही है लेकिन चार व पांच सितंबर को जोरदार बारिश हो सकती है। ऐसा भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है। इधर, शहर में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा व खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में नदी किनारे में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। ताकि किसी तरह की अनहोनी नहीं हो।

बढ़ रही मौसमी बीमारी

बरसात में मौसमी बीमारी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। शहर में रूक-रूक कर हो रही बारिश से आपको बचने की जरूरत है। इसमें भींगने से आप सर्दी-जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में इन दिनों सबसे अधिक मौसमी बीमारी से ग्रस्त रोगी पहुंच रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में सबसे अधिक सर्दी-खांसी, बुखार, टाइफायड, दस्त, पीलिया, मलेरिया सहित अन्य रोगी शामिल हैं।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

31 अगस्त : 25.0 : 33.0

1 सितंबर : 26.0 : 34.0

2 सितंबर : 26.0 : 34.0

3 सितंबर : 26.0 : 34.0

4 सितंबर : 26.0 : 34.0

5 सितंबर : 26.0 : 34.0

chat bot
आपका साथी