सिंहभूम चैंबर ने सरकार से की मांग, लॉकडाउन पर खुद ले निर्णय, व्यापारिक संगठन करेगा सहयोग

Jharkhand Lockdown सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन पर वह खुद निर्णय ले। शहर की सभी व्यापारिक संगठन इसमें सहयोग करने को तैयार है। झारखंड में कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:27 PM (IST)
सिंहभूम चैंबर ने सरकार से की मांग, लॉकडाउन पर खुद ले निर्णय, व्यापारिक संगठन करेगा सहयोग
मशेदपुर चैंबर भी कर चुका है रोस्टर के हिसाब से लॉकडाउन का समर्थन।

 जमशेदपुर, जासं। झारखंड में कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। हर दिन शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने झारखंड सरकार से मांग की है कि लॉकडाउन पर वह खुद निर्णय ले। शहर के सभी व्यापारिक संगठन इसमें सहयोग करने को तैयार हैं।

सिंहभूम चैंबर महासचिव भरत वसानी का कहना है कि लॉकडाउन पर सरकार ने गेंद व्यापारिक संगठनों के पाले में ड़ाल दिया है जो संभव नहीं है। क्योंकि पिछली बार भी हम दुकानदारों को शाम में जल्द बंद कराने की अपील लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमण में निकले तो पांच में से चार चैंबर पदाधिकारी कोविड पॉजिटिव हुए और हमारे एक सदस्य की मौत भी हुई। इसके बावजूद कई दुकानदार हमारी बात सुनने को तैयार नहीं रहते। उनका एक ही सीधा और स्पष्ट जवाब रहता है कि पहले सामने वाली दुकान को बंद कराएं तभी हम अपनी प्रतिष्ठान बंद करेंगे। इसलिए ऐसी मानसिकता से कोविड 19 के चेन को नहीं तोड़ा जा सकता। इसलिए सरकार लॉकडाउन जो भी निर्णय ले, हम साथ देने को तैयार हैं। वहीं, लॉकडाउन पर आम सहमति बनाने के लिए सिंहभूम चैंबर ने रविवार शाम पांच बजे बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में बैठक बुलाई है जिसमें शहर के सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अब देखना है कि इस बैठक में व्यवसायी क्या निर्णय लेते हैं।

जमशेदपुर चैंबर भी कर चुका है रोस्टर अनुरूप लॉकडाउन का समर्थन

जमशेदपुर चैंबर के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल दो दिन पहले ने शहर के सभी व्यापारियों से दो दिन पहले ही अपील कर चुके हैं कि सभी रोस्टर के अनुरूप अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखें।

chat bot
आपका साथी