Plasma Donation: जमशेदपुर के व्यवसायी धर्मवीर गुप्ता एवं टाटा स्टील के कर्मचारी राजू कुमार पॉल ने पहली बार दान किया प्लाज्मा

Plasma Donation in Jamshedpur प्लाज्मा की जरूरत एक महत्वपूर्ण समस्या बनकर सामने आ रही है। कॉन्वॉल्सेंट प्लाज्मा वही दान कर सकता है जो कोविड-19 से ग्रस्त होने के बाद उससे मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही कोविड निगेटिव हुए उन्हें 14 दिन हो गए हों।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:38 PM (IST)
Plasma Donation: जमशेदपुर के व्यवसायी धर्मवीर गुप्ता एवं टाटा स्टील के कर्मचारी राजू कुमार पॉल ने पहली बार दान किया प्लाज्मा
कोरोना प्रभावित लोगों में प्लाज्मा की जरूरत एक महत्वपूर्ण समस्या बनकर सामने आ रही है।

जमशेदपुर, जासं। जिला में कोरोना के लगातार बढ़ रहे प्रभाव व प्रभावित लोगों में प्लाज्मा की जरूरत एक महत्वपूर्ण समस्या बनकर सामने आ रही है। इसके लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के दिशा-निर्देश पर गठित रेडक्रास के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी व परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया के लगातार प्रयास से कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त हुए कुछ लोग कोविड-19 के लिए उपयोगी प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आ रहे हैं।

रेडक्रास सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह लगातार इस कार्य में दिन-रात अपनी सेवा दे रहे हैं। इसी का परिणाम है कि धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में टाटा स्टील के टीजीएस डिपार्टमेंट के राजू कुमार पॉल और व्यवसायी धर्मवीर गुप्ता ने पहली बार प्लाज्मा दान किया। इसके साथ ही कुछ लोगों ने प्लाज्मा डोनेशन के लिए अपने रक्त का नमूना भी जमशेदपुर ब्लड बैंक में दिया है। उपयुक्त पाए जाने पर आने वाले दिनों में उनका प्लाज्मा दान लिया जाएगा। रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कोविड-19 से मुक्त हो चुके लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आएं और अभी कोविड-19 के प्रभाव के कारण बीमार लोगों का जीवन बचाने में मदद करें।

कौन कर सकता प्लाज्मा दान

कॉन्वॉल्सेंट प्लाज्मा वही दान कर सकता है, जो कोविड-19 से ग्रस्त होने के बाद उससे मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही कोविड निगेटिव हुए उन्हें 14 दिन हो गए हों। लेकिन इसके साथ ही उनके वायरल लोड और कितने समय तक यह कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा (कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी) उनके शरीर में रहेगा, यह रक्त परीक्षण में पता चलता है। इसके बाद वे कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा दान क र सकते हैं। इस प्लाज्मा दान के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त का नमूना या सैंपल दिया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी