लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता, जमशेदपुर के नेताओं से था गहरा जुड़ाव

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का गुरुवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है। जमशेदपुर के भाजपा नेताओं से उनका गहरा जुड़ाव था। आइए देखते हैं किसने क्या कहा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 08:26 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 08:26 PM (IST)
लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर शोक संवेदनाओं का लगा तांता, जमशेदपुर के नेताओं से था गहरा जुड़ाव
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ का गुरुवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता लग गया है। जमशेदपुर के भाजपा नेताओं से उनका गहरा जुड़ाव था। आइए, देखते हैं किसने क्या कहा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन के खबर से मन व्यथित है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। गिलुआ जी का संपूर्ण जीवन प्रदेश, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।

- रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व विधायक रहें लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन का समाचार सुन हृदय व्यथित है। कोल्हान प्रमंडल सहित सूबे में भाजपा के विस्तार और सशक्त करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। गिलुआ जी की सौम्यता और सहजता सर्वदा याद की जाएगी। उनका असामयिक निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, निकट भविष्य में इसकी पूर्ति संभव नहीं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख से उबरने हेतु धैर्य प्रदान करें।

- कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ एक कुशल संगठक, व्यवहार कुशल जननेता थे, जिनके निधन से झारखंड की राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वही भाजपा ने एक समर्पित और मिलानसार पार्टी नेता खो दिया है। आजकल राजनीति में हर व्यक्ति सज्जन नही हुआ करते हैं, लेकिन स्व. गिलुवा में महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था। गिलुआ से उनके अत्यंत निजी संबंध भी थे। वे हमेशा फोन कर समाचार पूछते थे। हर मौके पर मेरे यहां आते थे। जमशेदपुर आने पर एक बार मेरे घर अवश्य आते थे। उनका निधन मेरी निजी क्षति भी है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे। वे सदैव हमारे ख्यालो और विचारों में जीवंत रहेंगे।

- राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद और हम सब के विद्वान मार्गदर्शक लक्ष्मण गिलुआ का निधन सार्वजनिक जीवन की बड़ी क्षति है। कार्यकर्ताओं के हित में उनकी सक्रियता उल्लेखनीय थी। उनके नेतृत्व में संगठन हित में महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वाहन का अवसर मिला था। इस दरम्यान उनके आत्मीय मार्गदर्शन से चुनौतीपूर्ण कार्य भी आसानी से हो पाते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। परमात्मा उनकी आत्मा को परम शांति प्रदान करे ऐसी प्रार्थना है।

- दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा, जमशेदपुर महानगर

chat bot
आपका साथी