कोरोना मरीजों को बचाने के लिए अशोक आगीवाल ने चौथी बार प्लाज्मा किया दान, जुस्को के मनोज कुमार सिंह दूसरी बार आए

plasma donation in Jamshedpur रेडक्रास के कार्यकर्ता व समाजसेवी अशोक आगीवाल ने चौथी बार अपना प्लाज्मा दान किया जबकि इनके साथ जुस्को के मनोज कुमार सिंह ने दूसरी बार और विकास कुमार ने पहली बार अपने रक्त से प्लाज्मा दान किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:44 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:44 AM (IST)
कोरोना मरीजों को बचाने के लिए अशोक आगीवाल ने चौथी बार प्लाज्मा किया दान, जुस्को के मनोज कुमार सिंह दूसरी बार आए
कोरोना के बढ़ते संक्रमण में मरीजों की जान बचाने के लिए लोग आगे आ रहे हैं।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण में मरीजों की जान बचाने के लिए जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार की अपील पर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को रेडक्रास के कार्यकर्ता व समाजसेवी अशोक आगीवाल ने चौथी बार अपना प्लाज्मा दान किया, जबकि इनके साथ जुस्को के मनोज कुमार सिंह ने दूसरी बार और विकास कुमार ने पहली बार अपने रक्त से प्लाज्मा दान किया।

उपायुक्त के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा डोनेशन अभियान में वैसे प्लाज्मा दाता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जो कोरोना के पहले लहर में इससे प्रभावित हुए थे। ऐसे लोग चार बार, पांच बार और एक प्लाज्मा दाता ने तो अब तक आठ बार प्लाज्मा दान किया है। इन प्लाज्मादाताओं के साथ दूसरी लहर में प्रभावित होने के बाद निगेटिव होने पर कुछ युवा हिम्मत के साथ आगे आ रहे हैं, क्योंकि वह इस बात को महसूस कर रहे हैं कि अभी तक जमशेदपुर ब्लड बैंक में 100 ऐसे लोग रजिस्टर्ड हैं जो अपने शरीर में उपलब्ध प्लाज्मा के खिलाफ एंटीबॉडी का लगातार दान कर जरुरतमंद लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह प्रयास अनेक परिवारों की खुशियों को वापस लाने में सफल साबित हुआ है।

ये रहे मौके पर मौजूद

शुक्रवार को प्लाज्मा दान के समय जमशेदपुर प्लड बैंक के महाप्रबंधक संजय चौधरी, चिकित्सक डा. एलबी सिंह, रेडक्रास सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक के विशेषज्ञ तकनीशियन उपस्थित थे। इन्होंने प्लाज्मादाताओं को सम्मान पत्र के साथ स्मृति चिह्न भी भेंट किया। प्लाज्मा दान के इच्छुक कुछ लोगों ने धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपने रक्त का नमूना दिया। उपयुक्त पाए जाने पर इनका प्लाज्मा स्वीकार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी