Jharkhand Politics: राष्ट्रपति से मिले सरयू राय, जमशेदपुर में नगरपालिका गठन कराने का किया आग्रह

Jharkhand Politics झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। इस दौरान सरयू ने संविधान के 74वें संशोधन के अनुरूप जमशेदपुर में अब तक नगरपालिका का गठन कराने का आग्रह किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 04:49 PM (IST)
Jharkhand Politics: राष्ट्रपति से मिले सरयू राय, जमशेदपुर में नगरपालिका गठन कराने का किया आग्रह
सरयू ने राष्ट्रपति को अपनी लिखी पुस्तक ‘समय का लेख’ भी भेंट किया।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले। इस दौरान सरयू ने संविधान के 74वें संशोधन के अनुरूप जमशेदपुर में अब तक नगरपालिका का गठन कराने का आग्रह किया। सरयू ने उन्हें जमशेदपुर में नगर निगम या औद्योगिक शहर का गठन करने की संवैधानिकता पूरा करने के बाद ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मैं कई वर्षों से प्रयत्न कर रहा हूं कि जमशेदपुर में एक विधिसम्मत नगर निकाय का गठन झारखंड सरकार करे।

सरयू ने कहा कि 2005 में झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में नगर निगम गठित करने का निर्णय किया था। विधानसभा से एक अधिनियम भी पारित हुआ था, लेकिन यह निर्णय लागू नहीं हो सका। इतने वर्ष बीतने के बावजूद जमशेदपुर में अभी तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ही पूर्ववत कार्यरत है, जो संविधान सम्मत नहीं है। जमशेदपुर एक वृहत्तर शहरी क्षेत्र है, जहां संशोधन के नगर निगम या औद्योगिक शहर की स्थापना हो जानी चाहिए थी। आप संविधान एवं संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों के सर्वाेच्च संरक्षक हैं।

पुस्तक की भेंट

जमशेदपुर के नागरिकों को नगर निकाय गठन का संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त करें। सरयू ने राष्ट्रपति को अपनी लिखी पुस्तक ‘समय का लेख’ भी भेंट किया। सरयू ने बताया कि राष्ट्रपति ने इस संबंध में आवश्यक पहल का आश्वासन दिया है। इस दोरान बिहार-झारखंड के बारे में संस्मरण साझा हुए। पुरानी यादें ताजा हुईं।

chat bot
आपका साथी