Jamshedpur, Jharkhand Covid Update: जमशेदपुर में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक मौत, इलाज के पडे लाले, जाने ताजा हाल

Jamshedpur Jharkhand Covid Update कोरोना रोज रिकार्ड तोड़ रहा है। जमशेदपुर में एक दिन में सबसे अधिक कुल 17 लोगों की मौत हुई। इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इसमें से अधिकांश लोगों को समय पर इलाज शुरू नहीं होने की वजह से मौत हुई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:55 AM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand Covid Update: जमशेदपुर में कोरोना से एक दिन में सबसे अधिक मौत, इलाज के पडे लाले, जाने ताजा हाल
पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक कोरोना से कुल 447 लोगों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur, Jharkhand Covid Update कोरोना रोज रिकार्ड तोड़ रहा है। रविवार को एक दिन में सबसे अधिक कुल 17 लोगों की मौत हुई। इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। इसमें से अधिकांश लोगों को समय पर इलाज शुरू नहीं होने की वजह से मौत हुई है।

मृतकों में कदमा निवासी (79) पुरुष, टिनप्लेट निवासी (59) पुरुष, मानगो निवासी (78) पुरुष, कदमा निवासी (59) महिला, बारीडीह निवासी (46) पुरुष, कदमा निवासी (67) महिला, परसुडीह निवासी (34) पुरुष, सीतारामडेरा निवासी (87) पुरुष, सीतारामडेरा निवासी (56) महिला, मानगो निवासी (80) पुरुष, बारीडीह निवासी (58) महिला, बारीडीह निवासी (43) पुरुष, बिष्टुपुर निवासी (28) पुरुष, बारीडीह निवासी (48) पुरुष, साकची निवासी (46) महिला, सोनारी निवासी (74) पुरुष व एक अज्ञात पुरुष (78) शामिल हैं। जिले में अबतक कोरोना से कुल 447 लोगों की मौत हो चुकी है।

छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को छह हजार 293 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 676 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा क्षेत्र में कुल 104 नए मरीज मिले। इसके बाद मानगो, सोनारी, सिदगोड़ा, साकची, बिष्टुपुर क्षेत्र में अधिक मरीजों की पहचान हुई है। जिले में अभी तक कुल 24 हजार 399 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, रविवार को कुल तीन हजार 964 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है।

182 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 182 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक कुल 20 हजार 97 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर तीन हजार 378 हो चुकी है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

कदमा : 104

सिदगोड़ा : 66

मानगो : 63

साकची : 62

सोनारी : 60

टेल्को : 40

बिष्टुपुर : 33

घाटशिला : 22

गोलमुरी : 17

परसुडीह : 15

बागबेड़ा : 14

बर्मामाइंस : 13

जुगसलाई : 09

सुंदरनगर : 04

बहरागोड़ा : 02

गोविंदपुर : 02

जादुगोड़ा : 02

भुईयांडीह : 01

चाकुलिया : 01

डुमरिया : 01

मुसाबनी : 01

पोटका : 01

चार हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में चार हजार 355 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 606 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल एक लाख 84 हजार 830 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 267 हजार 466 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी