Jamshedpur Covid Cases Update Taoday: संभल नहीं रहे हालात, 968 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले; 26 लोगों की गई जान

Jamshedpur Covid Cases Update Taoday जमशेदपुर शहर में कोरोना से मौत नहीं थम रही है। मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। फिर कोरोना से 26 लोगों की मौत हुई। वहीं 968 लोग संक्रमित मिले। जबकि 890 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। यह आंकडे डराने वाले हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:03 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:03 AM (IST)
Jamshedpur Covid Cases Update Taoday:  संभल नहीं रहे हालात, 968 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले; 26 लोगों की गई जान
पूर्वी सिंहभूम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर में कोरोना से मौत नहीं थम रही है। मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कोरोना से 26 लोगों की मौत हुई। वहीं, 968 लोग संक्रमित मिले। जबकि 890 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। यह आंकडे डराने वाले हैं।

मृतकों में परसुडीह निवासी (50) महिला, पोटका निवासी (42) पुरुष, परसुडीह निवासी (55) पुरुष, कदमा निवासी (80) पुरुष, बालीगुमा निवासी (56) पुरुष, बिरसानगर निवासी (72) महिला, मानगो निवासी (62) महिला, बर्मामाइंस निवासी (62) पुरुष,टेल्को निवासी (91) पुरुष, बिरसानगर निवासी (65) महिला, सोनारी निवासी (78) पुरुष, कदमा निवासी (58) महिला, सोनारी निवासी (48) महिला, बिष्टुपुर निवासी (53) महिला, सोनारी निवासी (76) महिला, गोलमुरी निवासी (65) पुरुष, भालुबासा निवासी (62) महिला, मानगो निवासी (61) पुरुष, कदमा निवासी (48) पुरुष, कदमा निवासी (80) पुरुष, मानगो निवासी (72)महिला, मानगो निवासी (59) महिला, बिरसानगर निवासी (77) महिला, टेल्को निवासी (65) महिला, धतकीडीह निवासी(70) पुरुष, बागबेड़ा निवासी (65) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है।

छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल छह हजार 381 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 968 पॉजिटिव मिले। सबसे अधिक कदमा, सोनारी, टेल्को, बिष्टुपुर क्षेत्र में मरीज मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर40 हजार 802 हो गई है। इधर, चार हजार 842 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है।890 लोग स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 890 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 33 हजार 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 83.66 फीसद है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव पटमदा : 08 पोटका : 49 बिष्टुपुर : 24 सोनारी : 65 मानगो : 89 धालभूमगढ़ : 14 कदमा : 151 बहरागोड़ा : 41 साकची : 86 परसुडीह : 28 जुगसलाई : 34 सिदगोड़ा : 92 गोलमुरी : 23 टेल्को : 59 बागबेड़ा : 32 बर्मामाइंस : 04 घाटशिला : 27 मुसाबनी : 17 चाकुलिया : 02 डुमरिया : 04

564 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल 564 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 395 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख 23 हजार 53 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। वहीं, 45 हजार 467 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

chat bot
आपका साथी