Jamshedpur : मलेरिया विभाग के कर्मचारी सहित कोरोना से 16 की मौत, 810 मिले नए कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल

Jamshedpur Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना का कहर जारी है। फिर सोलह कोरोना मरीजों की मौत हुइ है वही 810 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। हालात को देखते हुए हमे काफी सतर्क होने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 09:52 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 09:52 AM (IST)
Jamshedpur : मलेरिया विभाग के कर्मचारी सहित कोरोना से 16 की मौत, 810 मिले नए कोरोना पॉजिटिव; जानें ताजा हाल
जमशेदपुर में शुक्रवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Coronavirus News Update कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जमशेदपुर में शुक्रवार को कोरोना से 16 लोगों की मौत हुई। इनमें एक जिला मलेरिया विभाग में अनुबंध पर तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं। गुरुवार की दोपहर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई। इसके बाद परसुडीह स्थित सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। मलेरिया विभाग में शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

इसके अलावे 15 और लोगों की मौत हुई है। मृतकों में कदमा निवासी (62) पुरुष, टिनप्लेट निवासी (65) महिला, एग्रिको निवासी (45) महिला, कदमा निवासी (56) महिला, बिरसानगर निवासी (75) महिला, बहरागोड़ा निवासी (53) पुरुष, जुगसलाई निवासी (39) महिला, सोनारी निवासी (57) महिला, बर्मामाइंस निवासी (53) महिला, भालुबासा निवासी (56) महिला, मानगो निवासी (68) पुरुष, सोनारी निवासी (55) पुरुष, बिरसानगर निवासी (72) पुरुष, परसुडीह निवासी (58) पुरुष, मानगो निवासी (60) पुरुष शामिल हैं। इसमें 14 का इलाज टीएमएच, एक का मर्सी व एक का सदर अस्पताल में चल रहा था। जिले में 508 लोगों की मौत हो चुकी है।

साढ़े चार हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल चार हजार 891 लोगों की जांच हुई। इसमें 810 लोग पॉजिटिव मिले, जो अबतक का सर्वाधिक है। संक्रमित मरीजों में कदमा, मानगो, सोनारी, टेल्को व बिष्टुपुर के अधिक मरीज हैं। जिले में अबतक 27 हजार 987 लोगों की पुष्टि हो चुकी हैं। इधर, पांच हजार 278 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।

356 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 356 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 21 हजार 498 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे चुके हैं।

ढ़ाई हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में दो हजार 709 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, एक हजार 341 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल दो लाख एक हजार 280 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 32 हजार 674 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी