Jamshedpur Coronavirus News: कोरोना के मिले 67 मरीज, 92 हुए स्वस्थ; एक की मौत

कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को कुल पांच हजार 326 लोगों की जांच हुई। इसमें 67 पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 73 हो गई है। वहीं कोरोना से एक मरीज की मौत हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:55 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: कोरोना के मिले 67 मरीज, 92 हुए स्वस्थ; एक की मौत
पूर्वी सिंहभूम जिले में अभी तक कुल 49 हजार 260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को कुल पांच हजार 326 लोगों की जांच हुई। इसमें 67 पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 73 हो गई है। वहीं, कोरोना से एक मरीज की मौत हुई। मृतक मुसाबनी निवासी (45) पुरुष है। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 44 हो गई है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल चार हजार 720 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल नौ लाख 88 हजार 441 लोगों का नमूना लिया जा चुका है।

92 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 92 लोग स्वस्थ होकर गुरुवार को घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 49 हजार 260 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.58 फीसद हो गई है।

अब जमशेदपुर बनेगा सच का साथी, कहेगा ‘वैक्सीन के लिए हां’

विश्वास न्यूज का जागरूकता अभियान ''सच के साथी, वैक्सीन के लिए हां'' रांची से होते हुए अब जमशेदपुर पहुंच चुका है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जमशेदपुर में भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हालांकि, वैक्सीन को लेकर यहां भी लोगों में कई तरह का असमंजस और जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है। जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज, लोगों के इसी भ्रम को दूर करने के लिए ‘सच के साथी, वैक्सीन के लिए हां’ मीडिया साक्षरता अभियान चला रही है। लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए विश्वास न्यूज द्वारा, शुक्रवार (11 जून) को जमशेदपुरवासियों के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार में विश्वास न्यूज के प्रशिक्षित पत्रकारों के साथ वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े विशेषज्ञ, कोरोना टीके को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

फैक्ट चेक की दी जाएगी जानकारी

वेबिनार में वैक्सीन के बारे में विस्तार से बताते हुए फेक न्यूज की पहचान के तरीकों और इसके लिए ऑनलाइन उपलब्ध टूल्स के बारे में जानकारी दी जाएगी। वेबिनार में प्रशिक्षित फैक्ट चेकर्स के अलावा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टिर एसी अखौरी, भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यपक्ष राजकुमार सिंह और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टार निशांत वर्मा लोगों से रूबरू होंगे।आइएफसीएन वैक्सीन ग्रांट प्रोग्राम के तहत विश्वास न्यूज देश के 12 शहरों के लिए ''सच के साथी-वैक्सीन के लिए हां'' कार्यक्रम लेकर आया है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, पटना, मुजफ्फरपुर, रांची के बाद अब जमशेदपुर के लोगों के लिए वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद इंदौर, भोपाल और आगरा के नागरिकों के लिए भी इसी तरह के वेबिनार का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी