Plasma Donation Jamshedpur: कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए युवती संगीता दास ने भी दिया प्लाज्मा, उपायुक्त की अपील पर छह लोग आए

Plasma Donation Jamshedpur. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ प्लाज्मा की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है तो प्लाज्मा दान करने वाले भी आ रहे हैं। बुधवार को संगीता दास नामक एक युवती ने भी पहली बार प्लाज्मा दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 11:29 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 11:29 AM (IST)
Plasma Donation Jamshedpur: कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए युवती संगीता दास ने भी दिया प्लाज्मा, उपायुक्त की अपील पर छह लोग आए
अब तक जमशेदपुर में पांच महिलाएं प्लाज्मा दे चुकी हैं।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ प्लाज्मा की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है, तो प्लाज्मा दान करने वाले भी आ रहे हैं। बुधवार को संगीता दास नामक एक युवती ने भी पहली बार प्लाज्मा दिया। इसे मिलाकर अब तक जमशेदपुर में पांच महिलाएं प्लाज्मा दे चुकी हैं।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सूरज कुमार के मार्गदर्शन व निर्देशन में जिला में चलाए जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में छह लोगों ने आगे बढ़कर जरूरतमंद लोगों के लिए प्लाज्मा का दान किया। इसमें टाटा स्टील कर्मी रबीन्द्रनाथ महतो ने जहां पांचवी बार प्लाज्मा दान किया, वहीं प्लाज्मा डोनेशन अभियान में पांचवीं युवती के रूप में संगीता दास ने अपना पहला प्लाज्मा डोनेट किया। इसके अलावा बीएस मुंडा, एसके भट्टाचार्य, डीके बरनवाल, पीयुष ने प्लाज्मा डोनेट किया। इससे पूर्व मंगलवार को देर रात राजेश कुमार, लोकेश्वर कुमार देवांगन, डा. अमित कुमार तथा विजय कुमार ने प्लाज्मा दान किया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रशिक्षु उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेडक्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

शहरवासी पड़ोसियों या जान-पहचान वालों से आग्रह करें

आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन कमेटी ने आग्रह किया है कि परिजन अपने शुभचिंतकों व अपने अगल-बगल के वेसे लोग जो कोविड-19 के प्रभाव से मुक्त होकर ठीक हो चुके हैं, उनसे प्लाज्मा डोनेशन का व्यक्तिगत तौर पर आग्रह करें। इससे कोविड-19 से ग्रस्त लोगों के कॉन्वाल्सेन्ट प्लाज्मा की जरूरत पूरी की जा सकेगी। जिला प्रशासन, रेडक्रॉस व जमशेदपुर ब्लड बैंक और ब्लड डोनेशऩ से जुड़ी संस्थाओं के प्रयास से वे नियमित रक्तदाता जो सामाजिक भूमिका में सक्रिय हैं, वे नियमित प्लाज्मा का दान कर रहे हैं। इस अभियान से कुछ नए लोग भी जुड़ रहे हैं, जो सभी को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए इस अभियान से आम लोग जुड़े और कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करें।

chat bot
आपका साथी