जमशेदपुर एफसी को बड़ा झटका, गौरव मुखी को एआइएफएफ ने किया सस्पेंड

उम्र विवाद के मामले में जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी गौरव मुखी को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेंड कर दिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 05:00 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 05:00 PM (IST)
जमशेदपुर एफसी को बड़ा झटका,  गौरव मुखी को एआइएफएफ ने किया सस्पेंड
जमशेदपुर एफसी को बड़ा झटका, गौरव मुखी को एआइएफएफ ने किया सस्पेंड

जमशेदपुर, जेएनएन। उम्र विवाद की आंच में जमशेदपुर एफसी के युवा खिलाड़ी गौरव मुखी झुलस गए हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन एआइएफएफ की अनुशासनिक कमेटी ने सम्मन भेजकर गौरव को 24 नवंबर को मुख्यालय में उपस्थित होकर सुनवाई में शरीक होने को कहा है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है। गौरव इस मामले में अंतिम फैसला आने तक किसी भी मैच में नहीं खेल सकेंगे।  

गौरव मुखी का उम्र विवाद इसी वर्ष अक्टूबर महीने में सामने आया था। विवाद तब शुरू हुआ जब मुखी ने जमशेदपुर एफसी की ओर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ दो- दो मैच ड्रा कराए। गौरव को इंडियन सुपर लीग में सबसे कम उम्र यानी सोलह वर्ष की उम्र में सबसे ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने का तमगा हासिल है। 

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

गौरव मुखी के पासपोर्ट में पैदाइश 2002 बताया गया है। जबकि 2015 में उसका जन्म वर्ष 1999 बताया गया था। 2015 में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान उम्र धोखाधड़ी पकड़े जाने के बाद एआइएफएफ ने झारखंड के कोच पर साल का प्रतिबंध लगाते हुए झारखंड फुटबॉल फेडरेशन पर एक लाख जुर्माना भी लगाया था।  

जमशेदपुर के हैं निवासी

गौरव मुखी जमशेदपुर के धतकीडीह के निवासी हैं। .एआइएफएफ के ताजा कदम के बाद यह साफ है कि गौरव का कॅरियर धुंधला हो गया है। अनुशासनात्मक कमेटी का फैसला आने तक वे न जमशेदपुर एफसी की ओर से खेल पायेंगे और न ही राज्य या देश स्तरीय प्रतियोगिता में। जमशेपुर एफसी का पुणे एफसी के बीच पुणे में मुकाबला होना है। 

chat bot
आपका साथी