कलिंग फतह को तैयार मेन ऑफ स्टील

मेन ऑफ स्टील के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होगा। यह पहली बार होम ग्राउंड में आइएसएल सीजन का मैच खेलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:00 AM (IST)
कलिंग फतह को तैयार मेन ऑफ स्टील
कलिंग फतह को तैयार मेन ऑफ स्टील

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : मेन ऑफ स्टील के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक होगा। यह पहली बार होगा जब किसी सीजन में जमशेदपुर एफसी अपने घर में पहला मैच खेलेगा। ऐसे में उसके ऊपर होम ग्राउंड में जीत हासिल करने का विशेष दबाव होगा।

इस सीजन में जमशेदपुर एफसी ने गोलकीपर सुब्रतो पाल, तिरी, मेमो, बिकास, जायरु व फारुख चौधरी को रिटेन किया है, वहीं जॉयनर लोरेंको, नरेंद्र गहलोत, सीके विनीत, आइजक वालस्वामा व जितेंद्र जैसे भारतीय खिलाड़ी भी विरोधियों को चुनौती देने को तैयार हैं।

टीम की कप्तानी तिरी करेंगे। उनके साथ पिटी होंगे, जो स्पेनिश लीग ला लिगा में 147 मैच में अबतक 29 गोल किए हैं। प्री सीजन अभ्यास मैच में जमशेदपुर एफसी ने सामान्य प्रदर्शन किया था। रीयल कश्मीर ने जमशेदपुर एफसी को 3-3 से ड्रॉ पर रोका था। मेन ऑफ स्टील की ओर से नो एकोस्टा, पिटी व सर्जियो कास्टेल ने गोल किए थे। नरोका के खिलाफ टीम ने 1-0 से जीत हासिल की थी। इसमें कास्टेल ने पेनाल्टी से गोल कर मेजबान टीम की लाज बचाई थी। हालांकि मेन ऑफ स्टील ने गोकुलम को 2-0 से पराजित किया था, जिसमें जायरु व कास्टेल ने गोल किए थे।

इस बार ओडिशा एफसी के नाम से उतर रही दिल्ली डायनेमोज की टीम भी मेजबानों की चुनौती को पार करने को तैयर है। टीम ने फ्रांसिस्को डोरोंसो, विनीत राय, रोमियो फर्नाडिज व शुभण सारंगी को रिटेन किया है। वहीं फॉरवर्ड के रूप में एरिडेन सांताना होगा। इस सीजन में टीम में शामिल हुए जेरी व गौरव बोरा पर भी टीम की निगाह होगी। ओडिशा एफसी ने स्पेन में प्री सीजन की शुरुआत की थी, जहां स्पेन के चौथे टायर की क्लब एफसी एस्को को 3-0 से पराजित किया था। इसमें एरिडेन सांताना, कार्लोस डेलगाडो व नंदकुमार सेकर ने गोल किए थे।

पिछले दो सीजन में पांचवें स्थान पर रही जेएफसी : जमशेदपुर एफसी पिछले दो सीजन में पांचवें स्थान पर रही। इस बार टीम का पहला लक्ष्य अंतिम चार में जगह बनाने का है। अपने पहले कोच स्टीव कॉपेल की डिफेंस के बाद दूसरे सत्र में टीम ने स्पेनिश कोच सीजर फेरांडो का सहारा लिया। सीजर ने आक्रामकता को आगे बढ़ाया। एक बार फिर स्पेनिश कोच एंटोनियो इरियांडो के हाथ में कमान है।

जमशेदपुर एफसी ने अभी तक खेले 36 मैचों में 39 गोल दागे ही दागे। उनके साथ सबसे बड़ी समस्या लक्ष्य के पास जाकर भटक जाना है।

मिडफील्ड की चुनौती भी कम नहीं : जमशेदपुर एफसी के लिए मिडफील्ड बड़ी चुनौती होगी। गत सीजन में माइकल सुसाईराज, सर्जियो सिडोंचा व आर्कोस ने कमान संभाली थी। सभी इस बार टीम में नहीं है। हालांकि उनकी जगह स्पेनिश खिलाड़ी नोए एकोस्टा और एटोर मोनरो लेंगे। पिटी ने उन्नत मिडफील्डर हैं।

सर्जियो कैस्टल पर होंगी सभी की निगाहें : जमशेदपुर एफसी के स्टार खिलाड़ी सर्जियो कैस्टल पर सभी की निगाहें होंगी। एटलेटिको मैड्रिड का यह खिलाड़ी मैदान के किसी भी क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सुमित पासी, अनिकेत जाधव और फारुख चौधरी शामिल हैं, जो टीम को संतुलन प्रदान करते हैं। धनचंद्र सिंह और प्रतीक चौधरी की विदाई के बाद कीगन पेरिरेरा और जॉयनर लूरेंको व मेमो डिफेंस की कमान संभालेंगे। की जोड़िया अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।

chat bot
आपका साथी