जमशेदपुर के मानगो में 102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बाइक के इंजन कवर में छुपा रखा था नशे की पुड़िया

Jamshedpur Crime News जमशेदपुर के मानगाे थाना की पुलिस ने 102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक दो मोबाइल और 6390 रुपये बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ एनपीएस एक्ट के तहत मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 04:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 04:43 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो में 102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, बाइक के इंजन कवर में छुपा रखा था नशे की पुड़िया
गिरफ्तारी की जानकारी मानगाे थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार। जागरण

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के मानगाे थाना की पुलिस ने 102 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, दो मोबाइल और 6390 रुपये बरामद किए गए हैं। यह जानकारी मानगाे थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक नशे की पुड़िया की खरीद-बिक्री मानगो इलाके में कर रहे है। सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को तत्काल दी गई। इसके बाद टीम गठित की गई। मानगाे के मोती महल के पास पुलिस सादे लिबास में तैनात थी। मानगो रोड नंबर 13 ए के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। थाना में लाया गया। पूछताछ में अपना नाम रियाजुल हक उर्फ बटिश्ता उर्फ जियो और मो. इरशाद अंसारी बताया। दोनों की तलाशी ली गई। रियाजुल हक के पास से 40 पुड़िया और इरशाद अंसारी के पास से 42 पुड़िया बरामद किया गया। वाहन के इंजन कवर में छुपाकर रखे गए 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए। दोनों के खिलाफ एनपीएस एक्ट के तहत मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक बिहार, एक बंगाल का

इनमें रियाजुल हक मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के सिकंदरा और मानगो जवाहरनगर रोड नंबर चौदह और मो. इरशाद अंसारी जवाहरनगर रोड नंबर चौदह का रहनेवाला है। मूलरूप से इरशाद पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बानाहट्टा का निवासी है। गौरतलब है कि दैनिक जागरण ने शहर के हर कोने में हो रहे ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री को लेकर पुलिस-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था। लगातार खबर प्रकाशित की जा रही थी।

chat bot
आपका साथी