Jamshedpur Crime News: मानगो के उलीडीह में चोरी के विरोध में भाजपा का थाना पर प्रदर्शन

मानगो के उलीडीह शिव मंदिर लाइन में दो दिन पूर्व चार घरों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को विकास सिंह दल बल के साथ पहुंचे उलीडीह थाना पहुंचे। विरोध प्रदर्शन किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:12 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: मानगो के उलीडीह में चोरी के विरोध में भाजपा का थाना पर प्रदर्शन
चोरी की घटना के खिलाफ थाने के समक्ष प्रदर्शन करते बस्तीवासी।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता: पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो के उलीडीह शिव मंदिर लाइन में दो दिन पूर्व चार घरों में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की। बस्ती वासियों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी दी। शनिवार को विकास सिंह दल बल के साथ पहुंचे उलीडीह थाना पहुंचे। विरोध प्रदर्शन किया।

उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल को चोरी मामले की जानकारी दी। बताया कि 21 जुलाई की रात को चोरों ने शिव मंदिर लाइन में उत्पात मचाया था। गीता सिंह की खिड़की तोड़कर जब घर में प्रवेश चोर कर रहे थे। इस बीच गीता सिंह की नींद टूट गई। चोरी करने वाले भाग निकले। चोरों ने मुकुल देव के घर में घुस गए। घर की महिलाओं की नजर उस पर पड़ी तो वह भाग गया। उसे देखकर आज भी उस घर के छोटे बच्चे दहशत में हैं। चोरों ने देवराज गगराई के घर की खिड़की का रॉड चुरा लिया। इसके साथ ही मनोज बर्मन के घर से पूजा के सारे बर्तन चोरी कर ले गए। उसी दिन देर रात को स्थानीय लोगों ने पीसीआर को फोन करके बुलाया। मौके में पहुंचकर पीसीआर पुलिस ने कहा कि मामला थाना का है। थाना में जाकर मुकदमा दर्ज कर दीजिए। लोग सुबह नौ बजे जब थाना में मुकदमा करने गए तब उस समय थाना में मौजूद अफसर अशोक कुमार मंडल ने स्थानीय लोगों को बताया कि छोटी चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करेंगे। आपको ज्यादा दिक्कत है तो वहां से घर बिक्री कर के चले जाइए, वहां क्यों रहते हैं। फिर भी डरे सहमे लोगों ने अपनी पीड़ा थाने में लिख कर दी उन्हें उम्मीद थी कि रात तक पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी ।

ये रहे प्रदर्शन में शामिल

परंतु 48 घंटे बीत जाने के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तब स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को अपने आवास पर बुलाकर सारे मामले की जानकारी दी। देर रात उनके आवास में विकास सिंह पहुंचकर उलीडीह के थानेदार को फोन किया। थानेदार ने बताया कि मामले की तो जानकारी ही नहीं है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर नाराजगी जताई और दल बल के साथ विकास सिंह के साथ थाने पहुंचकर थाने में सांकेतिक प्रदर्शन किया। मौके में पहुंचकर थानेदार ने कहा कि पुलिस कारवाई करेगी। स्थानीय लोगों ने थानेदार को बताया कि अपराधी के गुर्गे अब हम लोगों के ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं कि मेरा क्या बिगाड़ लोगे। लोगों ने चोर का फोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराया । मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी बस्ती वासी एसएसपी कार्यालय जाकर एसएसपी महोदय को मामले की जानकारी देंगे । आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान ,राकेश लोधी ,राजेश साहू ,प्यारेलाल शाह,जीतू गुप्ता, सुशील शर्मा, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, राहुल यादव, रविंदर सैनी, विकेश दुबे, अजय गोराई, अजय लोहार, गीता देवी, मुकुल देव, देवराज गगराई, विवेक सिंह राजपूत, संदीप शर्मा, अशोक सिंह, रीता गोप, सावित्री देवी, माधुरी गोप, अनीता देवी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी