Jamshedpur Crime News: मानगो में स्क्रैप टाल संचालक को गोली मारने वाले सीसीटीवी में कैद

Jamshedpur Crime News फायरिंग करने वाले अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद है। बावजूद अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता को गोदाम में घुसकर अपराधियों ने रंगदारी में पिस्तौल खरीदने को रुपए नहीं देने पर सोमवार दोपहर गोली मार दी थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 03:13 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: मानगो में स्क्रैप टाल संचालक को गोली मारने वाले सीसीटीवी में कैद
सीसीटीवी में कैद उलीडीह थाना क्षेत्र की मंगल कालोनी में गोली चलानेवाले बदमाश।

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur Crime News जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र की मंगल कालोनी में स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद्र गुप्ता को गोदाम में घुसकर अपराधियों ने रंगदारी में पिस्तौल खरीदने को रुपए नहीं दिए जाने के कारण सोमवार दोपहर गोली मार दी थी। गोली दाहिने पैर के घुटने में लगी थी जिसे टाटा मुख्य अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया, लेकिन नस तक जख्म पहुंचने के कारण उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

फायरिंग करने वाले अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद है। बावजूद अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट दावा कर रहे कि जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे। सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी मोती चंद्र गुप्ता की शिकायत पर मानगो डिमना बस्ती निवासी आकाश महतो उर्फ एजे आकाश और अभ्यानशु मिश्रा के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान मारने की नीयत से गोली मारकर जख्मी करने का मामला मानगो के उलीडीह थाना में दर्ज किया गया है। आकाश महतो की गतिविधि आपराधिक रही है। टाल संचालक से वह 15 दिन से रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं देने के कारण अपराधियों ने सोमवार को टाल संचालक को गोली मार दी थी। घटना से कारोबारियों में दहशत है।

पुलिस के हाथ खाली

आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस ने मानगो डिमना बस्ती साधु कालोनी में छापेमारी की। दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे। होली के दिन उलीडीह थाना के शंकोसाई रोड नंबर पांच जयगुरु कालोनी में फायरिंग की घटना हुई थी। शिवा और उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों अब तक नहीं पकड़े गए।

chat bot
आपका साथी