Jamshedpur Crime Diary: नक्सलियों के गुरिल्ला आर्मी सप्ताह को लेकर पुलिस सतर्क

कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले की पुलिस नक्सलियों के गुरिल्ला आर्मी के दो से आठ दिसंबर तक मनाएं जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर सतर्क है। इस मौके पर नक्सली किसी हिंसात्मक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते है। मारे गये साथियों का बदला लेने को इस....

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:10 PM (IST)
Jamshedpur Crime Diary: नक्सलियों के गुरिल्ला आर्मी सप्ताह को लेकर पुलिस सतर्क
नक्सलियों के गुरिल्ला आर्मी सप्ताह को लेकर पुलिस सतर्क। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । कोल्हान प्रमंडल के तीन जिले की पुलिस नक्सलियों के गुरिल्ला आर्मी के दो से आठ दिसंबर तक मनाएं जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर सतर्क है। इस मौके पर नक्सली किसी हिंसात्मक घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते है। मारे गये साथियों का बदला लेने को इस रणनीति बनाते है। पोस्टर चस्पा करते है। दहशत का माहौल पैदा करने काे प्रयासरत रहते है। ताजा उदाहरण चांडिल में दो दिन पहले संगठन की ओर से पोस्टर चस्पा किया जाना है। वर्तमान में सरायकेला-खरसावां और चाईबासा के सुदूर इलाके में नक्सलियों की गतिविधि है।

पूर्वी सिंहभूम जिले में कान्हू मुंडा और उसके दस्ते के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिए जाने और कई नक्सलियों के मारे जाने के बाद से संगठन की गतिविधि कमजाेर हुई है। असीम उर्फ आकाश के दस्ते की गाहे-बगाहे घाटशिला, गालूडीह और दलमा क्षेत्र में उपस्थिति रहती है। उसके दस्ते में रामदास मार्डी समेत 15 सदस्य है जो हथियारों से लैंस रहते है जो  कार्रवाई के दौरान जमशेदपुर के दलमा से सटे बंगाल में प्रवेश कर जाते है। बंगाल की ओर से कार्रवाई होने पर जमशेदपुर के सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर जाते है।

पुलिस दबाव पर नाबालिग को भगा ले जाने वाले ने टेल्काे थाना में किया समर्पण

जमशेदपुर, जासं : पुलिस की दबाव के बाद नाबालिग को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले गोलू ने सोमवार देर रात टेल्को थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके साथ नाबालिग भी थी। युवक ने पुलिस को बताया दोनों के बीच प्रेम संबंध है। घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। इस कारण दोनों 21 नवंबर को जेम्को से फरार हो गए। मानगाे के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक परिचित के घर पर रहने लगे। जानकारी हुई। पुलिस उसके स्वजन पर उपस्थिति का दबाव बना रही है इस कारण थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।

chat bot
आपका साथी