Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के कोवाली से सोलर वाटर पंप चुरा लिया चोरों ने

Jamshedpur Crime Dairy पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाला थाना क्षेत्र पाटापानी टोला के किसानडीह ग्राम से चोरों ने सोलर वाटर पंप की चोरी कर ली। पंप की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये है। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सिंचाई के लिए पंप लगाया गया था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:29 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के कोवाली से सोलर वाटर पंप चुरा लिया चोरों ने
पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाला थाना क्षेत्र पाटापानी टोला के किसानडीह ग्राम से चोरों ने सोलर वाटर पंप की चोरी कर ली। पंप की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये है। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सिंचाई के लिए पंप लगाया गया था। मामले में पाटापानी टोला निवासी दिलीप महाकुड की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ कोवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंप बूटी सरदार की जमीन में लगाई गई थी।

उधर,  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र न्यू बाराद्वारी निवासी डॉ सायबेंद्र बक्शी की घर से चोरों ने वाटर पंप और जुस्को की लगी पानी मीटर चुरा ली। पंप की कीमत चार हजार रुपये है। सीतारामडेरा थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 19 जून की है। पुलिस चोरी करने वालों का पता लगा रही है।

सिदगोड़ा में पति और ससुराल पक्ष पर छेड़खानी और प्रताड़ना की प्राथमिकी

सिदगोड़ा थाना में एक महिला ने पति विक्की ठाकुर समेत ससुराल पक्ष के रोशन ठाकुर, सत्येद्र ठाकुर और उषा देवी पर मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने और छेड़खानी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित भुइंयाडीह बसेरा फ्लैट के निवासी है। महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि घटना 9 मई 2020 से अब तक के बीच की है।

बहरागोड़ा में गोवंश के साथ बिहार के छपरा जिले के तीन व्यक्ति गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने ट्रक पर गोवंशीय लेकर जा रहे तीन लाेगों को कलियाडिंगा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें अरूण कुमार यादव, गणेश गोस्वामी और केशवर राय शामिल है। सभी बिहार के छपरा जिले के गरखा के निवासी है। आरोपितों के खिलाफ बहरागोड़ा थाना में पशु तस्करी किए जाने का आरोप लगाते हुए पशु क्रूरता अधिनियम और झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिशेद्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घाटशिला में हथियार से हमला कर दो हजार रुपये की छिनतई

घाटशिला थाना क्षेत्र काकडीहशोल टोला के पोडाडीह के पास बैद्यनाथ हांसदा पर दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उससे दो हजार रुपये की छिनतई कर ली। आरोपितों के खिलाफ घाटशिला थाना में जान मारने की नीयत से हमला कर जख्मी करने और रुपये की छिनतई कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी