Jamshedpur Crime News: परमजीत गिरोह का गुर्गा प्रभाष सिंह गिरफ्तार

Jamshedpur Crime Dairy प्रभाष सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी था। वह बारीडीह का निवासी है। परमजीत सिंह गिरोह से जुड़ा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:51 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: परमजीत गिरोह का गुर्गा प्रभाष सिंह गिरफ्तार
पढें जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने वारंटी प्रभाष सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी था। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर रंगदारी, फायरिंग, लूट और हत्या के प्रयास की के पांच मामले सिदगोड़ा थाना में दर्ज है। वह बारीडीह का निवासी है। परमजीत सिंह गिरोह से जुड़ा रहा है।

उधर, पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के लाल बाबा फाउंड्री के पास ट्रेलर की ट्राली दिनदहाड़े चुराकर ले जाने का मामला सामने आया है। ट्रेलर के मालिक शम्मी खान ने ट्राली चुरा ले जा रहे दो लोगों को पकड़ लिया। बर्मामाइंस थाना की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए दोनों आरोपितों को थाना ले गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुजीत कुमार और रोहित शर्मा बताया। मानगो आजाद बस्ती निवासी ट्रेलर मालिक शम्मी खान की शिकायत पर दोनों के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टेल्को के जेम्को में जानलेवा हमला, घायल

टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड लखवीर सिंह को नागेंद्र सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में नागेंद्र सिंह के खिलाफ घायल ने टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की अोर से नरेंद्र सिंह ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा के खिलाफ हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। टेल्को थाना की पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है।

वारंटी प्रभाष सिंह गिरफ्तार, कई मामलों में है आरोपित

 सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने वारंटी प्रभाष सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी था। इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उस पर रंगदारी, फायरिंग, लूट और हत्या के प्रयास की प्राथमिकी सिदगोड़ा थाना में दर्ज है। वह बारीडीह का निवासी है।

गोलमुरी में मारपीट, कई पर प्राथमिकी

गोलमुरी थाना सर्कस मैदान झोपड पट्टी निवासी नूनहार बीबी ने फायजान, जमीला, जयगुन, साजन, सोलिया, सबीर, शहनबाज, शेखा, फैसल और रुखसार के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब है गुरुवार को बच्चों की लड़ाई में बड़े उलझ गए है। दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे।

chat bot
आपका साथी