Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के पोटका में खंडहर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime Dairy पूर्वी सिहभूम जिले के पोटका थाना की पुलिस ने हाता चेकपोस्ट से 300 मीटर की दूरी पर एक खंडहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस मौत मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हाे गई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:01 PM (IST)
Jamshedpur Crime Dairy: जमशेदपुर के पोटका में खंडहर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
पढें झारखंड के जमशेदपुर में अपराध की छोटी-बडी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिहभूम जिले के पोटका थाना की पुलिस ने हाता चेकपोस्ट से 300 मीटर की दूरी पर एक खंडहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस मौत मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हाे गई थी। आस-पास के ग्रामीणों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह इसी खडंहर में रहता था। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उधर,  बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने बर्मामाइंस डिस्पेंसरी के पीछे जुस्को टाटा स्टील के एक क्वार्टर में पंखे से लटका हुआ एक शव मंगलवार सुबह बरामद किया है। मृतक की पहचान निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस के सुरक्षाकर्मी मनदीप कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने उसके स्वजनों को मौके पर बुलाया। मृतक के भाई शिवजी यादव ने बताया कि भाई सोमवार रात डयूटी के लिए घर से निकला था। उसकी डयूटी जहां शव फंदे से लटका मिला वहीं पर थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।

मानगो गोलचक्कर पर राहगीर को ट्रक ने लिया चपेट में, गंभीर

मानगो गोलचक्कर पर राहगीर को ट्रक ने सोमवार देर रात चपेट में ले लिया। उसके घायल होने पर ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। घायल सड़क पर काफी समय तक पड़ा रहा। मानगो थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार की निगाह पड़ी। तत्काल इंस्पेक्टर उसे एमजीएम अस्पताल ले गए। वहां सही तरीके से इलाज नहीं होने पर उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। बेहोश होने के कारण उसके नाम और पता की जानकारी नहीं मिल पाई है। उसके पास मोबाइल भी नहीं मिला। फिलहाल उसकी स्थिति अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

गोवंश लेकर जा रही पिकअप वैन ने पीछा करने पर पुलिस वाहन में मारी टक्कर

आजादनगर थाना क्षेत्र पारडीह मोड के पास गोवंश लेकर जा रही पिकअप वैन का पीछा करने पर वैन चालक ने सिटी पेट्रोलिंग वाहन में टक्कर मार दी। वैन छोड़कर भाग निकला। घटना सोमवार मध्यरात की है। वैन से पुलिस ने दो गोवंश बरामद किए है। चालक वैन लेकर पारडीह से वारिसनगर की ओर भाग निकला।

chat bot
आपका साथी