Jamshedpur Crime: कोई नशे के बाद तो कोई नशा खरीदने के लिए कर रहा अपराध

कोई नशे के बाद तो कोई नशा खरीदने के लिए अपराध कर रहा है जिसके कारण छिनतई की घटना अचानक से बढ़ गई है। आए दिन शहर में चोरी और छिनतई की घटना हो रही है। छिनतई के विरोध पर हमला कर घायल कर दिया जा रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 01:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 01:10 PM (IST)
Jamshedpur Crime: कोई नशे के बाद तो कोई नशा खरीदने के लिए कर रहा अपराध
जमशेदपुर शहर में नशे की खरीद-बिक्री का धंधा लंबे समय से चल रहा है।

जासं, जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर शहर में नशे की खरीद-बिक्री का धंधा लंबे समय से चल रहा है। विशेष कर ब्राउन शुगर का। धंधे पर लगाम को लेकर पुलिस की लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन नशा का धंधा बंद नहीं हो रहा। एक पकड़ा रहे है तो दूसरा धंधे में लग जा रहा है। मंगलवार को साकची और मानगो में बड़ी आपराधिक वारदात हुई जो दो युवक पकड़े गए। नशा में थे। हाल के दिनों में मोबाइल, पर्स, चेन की छिनतई, घर में चोरी और बाइक की चोरी के मामले में जो भी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं खुद को नशा करने वाले बता रहे हैं।

इनमें कोई नशे के बाद तो कोई नशा खरीदने के लिए अपराध कर रहा है जिसके कारण छिनतई की घटना अचानक से बढ़ गई है। आए दिन शहर में चोरी और छिनतई की घटना हो रही है। छिनतई के विरोध पर चाकू या धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया जा रहा है। बाइक चोरी की घटना भी बढ़ती जा रही है।

मानगो गोलचक्कर पर भीड़ के सामने चाकू घोंपकर युवक की हत्या

 मानगो गोलचक्कर के सामने एक शराब दुकान पर हुए विवाद के बाद मंगलवार देर शाम शेख अशफाक ने अरविंद नामक युवक को चाकू घोंप दी। इसके बाद वह भागने लगा। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसे मानगो थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। इधर, घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर चार का निवासी था। वह मानगो बस स्टैंड में बस एजेंट का काम करता था। वहीं मुख्य आरोपित कपाली क्षेत्र के डोबो का निवासी है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल मानगो थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश देखा। लोगों की भीड़ दे रात एमजीएम अस्पताल में डटी रही। मृतक के मामा का नाम बबलू है।

घटनास्थल पर हमेशा रहती भीड

गौरतलब है कि जहां घटना हुई वहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ ही दूरी पर मानगो ट्रैफिक का पोस्ट भी है। भीड़ वाले इलाके में चाकू घोंपकर हत्या के मामले को लेकर चर्चा जारी है। शेख अशफाक ने मानगो थाना की पुलिस को बताया कि मानगो गोलचक्कर के पास वह बीयर खरीदने अंग्रेजी शराब की दुकान की ओर गया था। वहां युवक मिला तो उसने उसका हालचाल पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। बहसबाजी होने लगी। इस बीच युवक ने चाकू निकाल लिया। उस पर हमला करने लगा। उसने अपने बचाव में उससे चाकू छीन लिया। तब युवक ने उस पर पत्थर से प्रहार करने लगा। अपना बचाव करने में उसने युवक की गर्दन में चाकू घोंप दी। युवक उसका पुराना परिचित था, लेकिन उसका नाम वह नहीं जानता है। शेख अशफाक कपाली से मानगो क्या करने आया था इसको लेकर वह गुमराह करता रहा। नशे के कारण ही हत्या जैसी वारदात मानगो में हुई है। वहीं ये बात सामने आ रही है कि अरविंद, शेख अशफाक एवं एक अन्य युवक साथ में ही ब्राउन शुगर पी रहे थे। इसके बाद सभी एक साथ शराब दुकान बीयर खरीदने गया था। वहां भी कुछ विवाद हुआ। इसके बाद घटना हुई। मानगो थाना में मुख्यालय दो के डीएसपी वीरेंद्र राम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। आरोपितों से पुलिस पूछताछ करती रही।

chat bot
आपका साथी