Jamshedpur Covid Vaccinationः पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या हुई दस लाख, कोरोना भी नियंत्रण में

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या दस लाख से अधिक हो गई है। कुल दस लाख 11 हजार 15 लोगों ने वैक्सीन ली है। लाख 38 हजार 954 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं दो लाख 72 हजार 61 लोगों ने दूसरी डोज।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:56 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:56 AM (IST)
Jamshedpur Covid Vaccinationः पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या हुई दस लाख, कोरोना भी नियंत्रण में
वैक्सीन ले लेने के बाद शरीर के अंदर एंटीबॉडी तैयार हो जाएगा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुरुआती दिनों में वैक्सीन लेने की रफ्तार धीमी थी लेकिन अब लोगों में जागरूकता काफी बढ़ गई है। वैक्सीन की कमी पड़ने लगी है। अब जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या दस लाख से अधिक हो गई है। कुल दस लाख 11 हजार 15 लोगों ने वैक्सीन ली है। इसमें सात लाख 38 हजार 954 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दो लाख 72 हजार 61 लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

वहीं, गुरुवार को कुल दस हजार 892 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जबकि पांच हजार 191 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वैक्सीन लेने वालों में पुरुषों की संख्या अधिक है। वहीं, महिलाएं पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. एके लाल का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। कारण कि वैक्सीन ले लेने के बाद शरीर के अंदर एंटीबॉडी तैयार हो जाएगा, जो वायरस से मुकाबला करने में सक्षम होगा और वायरस उतना नुकसान नहीं पहुंचाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक आ सकती है।

छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना जांच भी तेज गति से चल रही है। गुरुवार को कुल छह हजार 268 लोगों की जांच हुई। इसमें सिर्फ एक संक्रमित मरीज मिले। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 822 हो गई है।

दो मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

जमशेदपुर शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल दो मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 744 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है। यह शुभ संकेत है। हालांकि, डाॅक्टरों का कहना है कि लोगों को अब भी सतर्क रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी