Jamshedpur Covid Cases Update 11 May :  लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित से अधिक ठीक होने वालों की संख्या, 1015 मिले पॉजिटिव, 1094 हुए स्वस्थ

Jamshedpur Covid Cases Update 11 May जमशेदपुर शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। कुल आठ हजार 570 लोगों की जांच हुई। इसमें 1015 लोग संक्रमित मिले। जबकि 1094 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 11:08 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 11:08 AM (IST)
Jamshedpur Covid Cases Update 11 May :  लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित से अधिक ठीक होने वालों की संख्या, 1015 मिले पॉजिटिव, 1094 हुए स्वस्थ
जमशेदपुर शहर का रिकवरी रेट बढ़कर 85.07 फीसद हो गया है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर शहर में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों की संख्या रही। सोमवार को कुल आठ हजार 570 लोगों की जांच हुई। इसमें 1015 लोग संक्रमित मिले। जबकि 1094 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जमशेदपुर शहर का रिकवरी रेट बढ़कर 85.07 फीसद हो गया है।

वहीं, कोरोना से 16 मरीजों की मौत हुई। इसमें एग्रिको निवासी (35) पुरुष, सोनारी निवासी (55) पुरुष, कदमा निवासी (33) पुरुष, मानगो निवासी (51) पुरुष, सीएचसी एरिया निवासी (60) महिला, बारीडीह निवासी (57) महिला, घोड़ाबांधा निवासी (71) पुरुष, टेल्को निवासी (73) पुरुष, बिरसानगर निवासी (81) पुरुष, महानंद बस्ती निवासी (52) महिला, सोनारी निवासी (72) पुरुष, बागुनहातु निवासी (51) महिला, सीतारामडेरा निवासी (70) महिला, नीलडीह निवासी (77) महिला, सोनारी निवासी (56) महिला, बागबेड़ा निवासी (78) पुरुष शामिल हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 846 हो गई है।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र : पॉजिटिव

बहरागोड़ा : 05

पोटका : 71

साकची : 57

टेल्को : 85

परसुडीह : 40

सोनारी : 44

बागबेड़ा : 39

जुगसलाई : 24

मानगो : 37

डुमरिया : 45

पटमदा : 65

बर्मामाइंस : 05

मुसाबनी : 89

घाटशिला : 20

धालभूमगढ़ : 38

सिदगोड़ा : 81

गोलमुरी : 16

कदमा : 76

बिष्टुपुर : 17

जादुगोड़ा : 03

चाकुलिया : 45

दो हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार को दो हजार 199 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 183 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल दो लाख 28 हजार 159 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, 49 हजार 135 लोगों ने दूसरी डोज ली है। मंगलवार से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी आएगी।

chat bot
आपका साथी