Jamshedpur Coronavirus News: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, छह कोरोना के मरीज मिला

Jamshedpur Coronavirus Updtae पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल छह हजार 159 लोगों की जांच हुई। इसमें छह संक्रमित मिले। ये मरीज मानगो सोनारी व टेल्को के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 958 हो गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:38 PM (IST)
Jamshedpur Coronavirus News: छह हजार से अधिक लोगों की हुई जांच, छह कोरोना के मरीज मिला
पूर्वी सिंहभूम में अभी तक कुल एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल छह हजार 159 लोगों की जांच हुई। इसमें छह संक्रमित मिले। ये मरीज मानगो, सोनारी व टेल्को के रहने वाले हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हजार 958 हो गई है। वहीं, अभी तक कुल एक हजार 58 मरीजों की मौत हो चुकी है।

छह हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से गुरुवार को कुल छह हजार 204 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 17 लाख छह हजार 450 लोगों की जांच हो चुकी है।

चार मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल चार मरीज गुरुवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 879 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.93 प्रतिशत है।

दो हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कुल दो हजार 136 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, तीन हजार 910 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 13 लाख 14 हजार 50 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि पांच लाख 53 हजार तीन लोगों ने दूसरी डोज पूरी कर ली है।

chat bot
आपका साथी